Move to Jagran APP

'रायल बेबी' के नाम का है भारत से संबंध

लंदन। ब्रिटिश राजगद्दी के तीसरे दावेदार केट मिडलटन और प्रिंस विलियम के बेटे के आधिकारिक नाम का संबंध भारत से भी है। सोमवार को जन्मे ब्रिटेन के भावी राजा का नाम जार्ज अलेक्जेंडर लुईस रखा गया है। उसे प्रिंस ऑफ कैंब्रिज की उपाधि भी दी गई है।

By Edited By: Published: Thu, 25 Jul 2013 07:44 PM (IST)Updated: Thu, 25 Jul 2013 08:42 PM (IST)
'रायल बेबी' के नाम का है भारत से संबंध

लंदन। ब्रिटिश राजगद्दी के तीसरे दावेदार केट मिडलटन और प्रिंस विलियम के बेटे के आधिकारिक नाम का संबंध भारत से भी है। सोमवार को जन्मे ब्रिटेन के भावी राजा का नाम जार्ज अलेक्जेंडर लुईस रखा गया है। उसे प्रिंस ऑफ कैंब्रिज की उपाधि भी दी गई है।

loksabha election banner

'रॉयल बेबी' के नाम से जुड़ा लुईस भारत के अंतिम अंग्रेज वायसराय लार्ड लुइस माउंटबेटन की याद में रखा गया है। दरअसल, विलियम के पिता प्रिंस चा‌र्ल्स अपने चाचा माउंटबेटन से काफी प्रभावित थे। शाही परिवार में उन्हें अंकल डिकी के नाम से जाना जाता था। वर्ष 1979 में आयरिश रिपब्लिकन आर्मी [एआरआइ] ने माउंटबेटन की हत्या कर दी थी। माना जा रहा है कि नवजात राजकुमार का नाम जार्ज इसलिए रखा गया क्योंकि यह नाम शाही परिवार में पिछले 300 वर्षो से लोकप्रिय है। इससे पहले छह किंग जार्ज हो चुके हैं और केट का बेटा जब राजगद्दी संभालेगा तो किंग जार्ज सप्तम कहलाएगा। जबकि अलेक्जेंडर पहले से तय किया गया होगा। राजकुमार कानाम रखने को लेकर सबसे ज्यादा सट्टा जार्ज नाम पर ही लगाया गया था।

'द टाइम्स' अखबार के इतिहासकार रॉबर्ट लेसी ने कहा, 'जार्ज नाम महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पिता के सम्मान में रखा गया है।' ब्लड रॉयल किताब के लेखक चा‌र्ल्स मोसले ने कहा, 'जार्ज एक राजा थे, जिनके नेतृत्व में ब्रिटेन ने 19वीं शताब्दी में नेपोलियन को हराया और बीसवीं शताब्दी में दो विश्व युद्ध जीतकर विश्व मंच पर अपना परचम लहराया था। वहीं लुईस नाम माउंटबेटन से लिया गया है। वास्तव में शाही परिवार का सरनेम भी माउंटबेटन ही है।' सबसे ज्यादा हैरानी इस बात की है कि नवजात राजकुमार के नाम में केट मिडलटन के परिवार में से किसी के नाम को शामिल नहीं किया गया है। जबकि बच्चे के जन्म से पहले माना जा रहा था कि नवजात के नाम में मिडलटन परिवार का जिक्र होगा।

प्रिंस जार्ज को उपहार में मिला मगरमच्छ का बच्चा

मेलबर्न। प्रिंस ऑफ कैंब्रिज को तोहफे के रूप में मगरमच्छ का बच्चा मिला है। ऑस्ट्रेलिया के नॉर्दन टेरिटरी प्रांत की ओर से उन्हें यह उपहार भेंट किया गया है। नॉर्दन टेरिटरी के मुख्यमंत्री एडम गिल्स ने कहा, मगरमच्छ का यह बच्चा कोई आम जीव नहीं है। इसका नवजात राजकुमार से विशेष संबंध है। जिस दिन डचेज ऑफ कैंब्रिज केट मिडलटन के गर्भवती होने की घोषणा की गई थी, उसी दिन मगरमच्छ द्वारा दिए गए अंडे से यह पैदा हुआ है। मगरमच्छ का नाम शाही बच्चे के सम्मान में जार्ज रखा गया है। विलियम और केट की सगाई के मौके पर दो वयस्क मगरमच्छ जोड़े का नाम शाही जोड़े के नाम पर रखा गया था। अब उनके बच्चे का नाम भी जार्ज रखा गया है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.