ब्रिटेन के प्रभावशाली एशियाई में सात भारतीय मूल के
ब्रिटेन में भारतीय मूल के लोग प्रभावशाली एशियाई की सूची में शीर्ष जगह पाने में कामयाब हुए हैं। 101 प्रमुख लोगों की सूची के टॉप 10 में सात लोग भारतीय मूल के हैं। चुने गए प्रभावशाली लोगों को लंदन में बुधवार को 17वां वार्षिक जीजी2 लीडरशिप अवार्ड दिया गया।
लंदन। ब्रिटेन में भारतीय मूल के लोग प्रभावशाली एशियाई की सूची में शीर्ष जगह पाने में कामयाब हुए हैं। 101 प्रमुख लोगों की सूची के टॉप 10 में सात लोग भारतीय मूल के हैं। चुने गए प्रभावशाली लोगों को लंदन में बुधवार को 17वां वार्षिक जीजी2 लीडरशिप अवार्ड दिया गया।
भारतीय मूल के हिंदुजा भाइयों एसपी और जीपी हिंदुजा को संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल हुआ है। पहले स्थान पर पाकिस्तानी मूल के सज्जाद जावेद रहे। प्रभावशाली एशियाई में नोबल पुरस्कार से सम्मानित मलाला यूसुफजाई भी शामिल हैं।
पढ़े:ब्रिटेन में एशिया के अमीरों की सूची में हिंदुजा बंधु शीर्ष पर
भारतीय मूल की रोजगार मंत्री प्रीती पटेल को महिलाओं में सर्वोच्च स्थान दिया गया है, जबकि दुनिया की सबसे बड़ी स्टील निर्माता कंपनी आर्सेलरमित्तल के चेयरमैन और प्रमुख लक्ष्मी मित्तल और उनकी पत्नी उषा को संयुक्त रूप से चौथा स्थान मिला है। सूची में पांचवें स्थान पर अमीत गिल ने जगह पाई है। गिल ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन का भाषण लिखते हैं और उनके सबसे भरोसेमंद सलाहकारों में गिने जाते हैं। भारतीय व्यापारी राकेश कपूर को सूची में सातवां स्थान प्राप्त हुआ है। इसी सूची में आठवें स्थान पर रसायन शास्त्र में नोबल पुरस्कार से सम्मानित वेंकटरमण रामकृष्णन को जगह मिली है और नौवें स्थान पर पहुंचने में भारत में पैदा हुए ब्रिटिश मूर्तिकार अनीश कपूर को कामयाबी मिली है।
भारतीय मूल के अमेरिकी अजीज अंसारी सबसे कमाऊ कमेडियन
न्यूयार्क। भारतीय मूल के स्टार अजीज अंसारी और रुसेल पीटर्स ने सबसे ज्यादा कमाई करने वाले कमेडियन की सूची में जगह पाई है। सूची में पहले स्थान पर जेरी सेइन्फील्ड आए हैं। दुनिया में सर्वाधिक कमाई करने वाले कमेडियन्स की यह सूची फॉर्ब्स ने तैयार की है। सूची के मुताबिक सेइन्फील्ड ने 1 जून 2014 से 1 जून 2015 के बीच सर्वाधिक कमाई की। कमाई के लिहाज से भारतीय-कनाडाई कमेडियन पीटरर्स सूची में जेफ दुन्हाम के साथ चौथे स्थान पर आए हैं। पार्क्स एंड रिक्रिएशन स्टार अंसारी को छठा स्थान मिला है।