Move to Jagran APP

बोको हराम के चंगुल से 234 महिलाएं-बच्चे मुक्त

नाइजीरिया की सेना ने बोको हराम के चंगुल से 234 महिलाओं और लड़कियों को आजाद कराया है। इसके साथ ही इस सप्ताह आतंकी संगठन की कैद से आजाद होने वाली महिलाओं और लड़कियों की संख्या 677 से हो गई है। नाइजीरिया की सेना ने शुक्रवार को एक ट्वीट कर कहा,'

By Kamal VermaEdited By: Published: Sat, 02 May 2015 06:31 PM (IST)Updated: Sat, 02 May 2015 06:40 PM (IST)
बोको हराम के चंगुल से 234 महिलाएं-बच्चे मुक्त

लागोस। नाइजीरिया की सेना ने बोको हराम के चंगुल से 234 महिलाओं और लड़कियों को आजाद कराया है। इसके साथ ही इस सप्ताह आतंकी संगठन की कैद से आजाद होने वाली महिलाओं और लड़कियों की संख्या 677 से हो गई है। नाइजीरिया की सेना ने शुक्रवार को एक ट्वीट कर कहा,' 234 महिलाओं और बच्चों के एक अन्य दस्ते को गुरुवार को साम्बिसा जंगल में कावुरी और कोंडुगा से बचाया गया है।'

loksabha election banner

सेना पिछले कई दिनों से देश के उत्तर-पूर्वी हिस्से में स्थित साम्बिसा जंगल में आतंकियों के खिलाफ अभियान चला रही है। इसके तहत जमीनी कार्रवाई के साथ-साथ बोको हराम के शिविरों पर हवाई हमला भी किया जा रहा है। निवर्तमान राष्ट्रपति गुडलक जोनाथन ने गुरुवार को कहा था कि यह जंगल एकमात्र ऐसा इलाका है जहां अभी भी आतंकियों की पकड़ बरकरार है।

सेना ने जारी की तस्वीरें

नाइजीरिया की सेना ने शुक्रवार को मुक्त कराई गई महिलाओं और लड़कियों की कुछ तस्वीरें भी जारी की थी। हालांकि अब तक यह साफ नहीं है कि मुक्त लड़कियों में पिछले साल अप्रैल में अगवा की गई चिबुक की दो सौ से ज्यादा स्कूली छात्राएं शामिल हैं या नहीं। सेना ने कहा है कि आजाद कराए गए लोगों की पहचान की जा रही है।

आतंकियों की बनी ढाल

अभियान के दौरान कुछ महिलाओं के सेना से मोर्चा लेने की भी खबरें आ रही हैं। बताया जा रहा है कि बोको हराम अपने लड़ाकों को बचाने के लिए अगवा महिलाओं का इस्तेमाल सशस्त्र मानव ढाल के तौर पर कर रहा है। ये महिलाएं अपनी इच्छा से आतंकी संगठन से जुड़ी हैं अथवा आतंकियों की पारिवारिक सदस्य हैं यह साफ नहीं है।

उल्लेखनीय है कि 2009 में बोको हराम की गतिविधियां शुरू होने के बाद से नाइजीरिया में हजारों लोग मारे जा चुके हैं। बड़ी संख्या में आतंकियों ने महिलाओं और बच्चों को अगवा भी किया है। जबरन धर्म परिवर्तन कराकर लड़ाकों से शादी करने के लिए मजबूर करने और फिदायीन हमलावर के तौर पर इनका इस्तेमाल करने की कई घटनाएं पूर्व में सामने आ चुकी है।

पढ़ें: बोको हरम के चंगुल से 293 लड़कियों व महिलाओं को छुड़ाया

बोको हराम की कैद में 2000 महिलाएं और लड़कियां

मतदान से रोकने को बोको हराम के आतंकियों ने रेता 41 का गला


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.