Move to Jagran APP

बिल गेट्स के साथ दुनिया में सचिन समेत 6 और भारतीय हैं फेमस

लंदन। माइक्रोसॉफ्ट के सह संस्थापक बिल गेट्स दुनिया में सबसे अधिक प्रशंसा पाने वाला शख्स हैं। वहीं, 30 लोगों की इस सूची में भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर पांचवें स्थान पर हैं। सचिन के अलावा इस सूची में छह अन्य भारतीयों को भी जगह मिली है। जिसमें भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी (सातवां), बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन (नौवां), पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम (दसवां), सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे (चौदहवां), दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (18वां) व उ

By Edited By: Published: Sun, 12 Jan 2014 06:40 PM (IST)Updated: Mon, 13 Jan 2014 11:01 AM (IST)
बिल गेट्स के साथ दुनिया में सचिन समेत 6 और भारतीय हैं फेमस

लंदन। माइक्रोसॉफ्ट के सह संस्थापक बिल गेट्स दुनिया में सबसे अधिक प्रशंसा पाने वाला शख्स हैं। वहीं, 30 लोगों की इस सूची में भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर पांचवें स्थान पर हैं। सचिन के अलावा इस सूची में छह अन्य भारतीयों को भी जगह मिली है। जिसमें भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी , बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन (नौवां), पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम (दसवां), सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे (चौदहवां), दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (18वां) व उद्योगपति रतन टाटा (तीसवें) शामिल हैं।

loksabha election banner

'विश्व के सबसे प्रशंसित व्यक्ति' नाम का ये पोल सर्वे 13 देशों में यूगोव द्वारा किया गया। इसे द टाइम्स ने कराया था। सर्वेक्षण में करीब 14 हजार लोगों को शामिल किया गया। जिन 13 देशों में ये सर्वे किया गया, उसमें ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, रूस, अमेरिका, पाकिस्तान, चीन व भारत जैसे देश शामिल थे।

58 वर्षीय गेट्स को अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से अधिक प्रशंसित पाया गया। ओबामा दूसरे स्थान पर रहे। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को तीसरा स्थान मिला। पोप फ्रांसिस चौथे और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग छठे स्थान पर रहे। तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाईलामा को सूची में 13वां स्थान हासिल हुआ।

पढ़ें: तुझमें रब दिखता है, यारा मैं क्या करूं..

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.