Move to Jagran APP

बिल और मेलिंडा दुनिया के सबसे अमीर दंपति

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति का तमगा हासिल करने वाले बिल गेट्स के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है।

By Murari sharanEdited By: Published: Wed, 22 Jul 2015 07:59 PM (IST)Updated: Wed, 22 Jul 2015 08:01 PM (IST)
बिल और मेलिंडा दुनिया के सबसे अमीर दंपति

न्यूयॉर्क। दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति का तमगा हासिल करने वाले बिल गेट्स के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। एक रिपोर्ट में बिल गेट्स एवं उनकी पत्नी मेलिंडा गेट्स को विश्व के सबसे अमीर दंपति बताया गया है। इनके पास कुल 85.7 अरब डॉलर (करीब 5,454 अरब रुपये) की संपत्ति है।

loksabha election banner

बिल गेट्स 1975 में स्थापित कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक हैं। उन्होंने 1994 में माइक्रोसॉफ्ट की कर्मचारी मेलिंडा गेट्स से शादी की थी। उन्होंने 2000 में कृषि विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य मसलों पर काम करने के लिए बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन की स्थापना की थी। संपत्ति का आकलन करने वाली वैश्विक कंपनी वेल्थ-एक्स की सूची में दूसरे स्थान पर स्पेनिश रिटेल के बादशाह अमांसियो ऑर्टेगा गाओना और उनकी दूसरी पत्नी फ्लोरा पेरेज हैं।

उनकी संयुक्त संपत्ति 70.7 अरब डॉलर (करीब 4,499 अरब रुपये) आंकी गई है। सूची में जगह बनाने वाले सबसे युवा दंपति फेसबुक के सह-संस्थापक 31 वर्षीय मार्क जुकरबर्ग और उनकी 30 वर्षीय पत्नी प्रिसिला चान हैं। यह दंपति इस सूची में नौवें स्थान पर हैं। इनकी संयुक्त संपत्ति 38.5 अरब डॉलर (करीब 2,450 अरब रुपये) है।

सूची में वारेन बफे और ऐस्ट्रिड मेंस्क को 65 अरब डॉलर (करीब 4,136 अरब रुपये) की संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर रखा गया है। इनके बाद डेविड और जूलिया कोच 47.5 अरब डॉलर (करीब 3,023 अरब रुपये) की संपत्ति के साथ चौथे और चार्ल्स एवं एलिजाबेथ कोच 47.4 अरब डॉलर (करीब 3,016 अरब रुपये) के साथ पांचवे स्थान पर हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.