हिलेरी बोलीं, बिडेन चुनाव लड़ें या नहीं, मैं लड़ूंगी
अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला हिलेरी क्लिंटन ने कहा है कि वह राष्ट्रपति के चुनाव की दौड़ में रहेंगी चाहे उप राष्ट्रपति जोए बिडेन भी इस दौड़ में क्यों न शामिल हो जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि बिडेन को राष्ट्रपति पद की महत्वाकांक्षा के बारे में निर्णय करने का
वाशिंगटन। अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला हिलेरी क्लिंटन ने कहा है कि वह राष्ट्रपति के चुनाव की दौड़ में रहेंगी चाहे उप राष्ट्रपति जोए बिडेन भी इस दौड़ में क्यों न शामिल हो जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि बिडेन को राष्ट्रपति पद की महत्वाकांक्षा के बारे में निर्णय करने का अवसर देना चाहिए।
हिलेरी ने आज आयोवा में कहा कि मैं राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ने जा रही हूं, चाहे जो भी हो।' उनसे राष्ट्रपति पद की दौड़ में बिडेन के उतरने की संभावनाओं के बारे में पूछा गया था। इसे लेकर पिछले कुछ सप्ताह से मीडिया में अटकलें चल रही हैं। बिडेन के परिवार की करीबी समझी जाने वाली हिलेरी ने कहा कि उप राष्ट्रपति के समक्ष इस बारे में निर्णय करने की गुंजाइश होनी चाहिए और उन्हें इसका अवसर दिया जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह इस दौड़ से पीछे नहीं हटने जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि बिडेन मेरे मित्र हैं। वह और मैं सीनेट में सहयोगी रह चुके हैं। प्रथम महिला के तौर पर भी मैं उनके साथ काम कर चुकी हूं। राष्ट्रपति बराक ओबामा के पहले कार्यकाल के दौरान भी मैंने उनके साथ काम किया। मैं उनकी बड़ी प्रशंसक हूं।' इस बीच व्हाइट हाउस ने बिडेन के फैसले या बिडेन और हिलेरी दोनों के दौड़ में शामिल होने पर अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा क्या करेंगे, इस पर कुछ भी कहने से मना कर दिया। व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जोश अर्नेस्ट ने संवाददाताओं से कहा, 'उप राष्ट्रपति ने ऐसा कोई संकेत नहीं दिया है कि वह चुनाव लड़ने जा रहे हैं या नहीं।'