Move to Jagran APP

ट्रंप के लिए पुतिन हैं आदर्श : ओबामा

रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप को ह्वाइट हाउस के लिए अयोग्य बताते हुए अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा कि वह रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को आदर्श मानने वाले हैं।

By Abhishek Pratap SinghEdited By: Published: Wed, 14 Sep 2016 05:34 PM (IST)Updated: Wed, 14 Sep 2016 06:13 PM (IST)
ट्रंप के लिए पुतिन हैं आदर्श : ओबामा

वाशिंगटन, पीटीआई : रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप को ह्वाइट हाउस के लिए अयोग्य बताते हुए अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा कि वह रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को आदर्श मानने वाले हैं। ऐसे में अगर ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति बने तो उनसे असहमत लोगों को जेल जाने के लिए तैयार रहना होगा। उन्होंने ट्रंप की रूस के राष्ट्रीय टेलीविजन से बातचीत की भी निंदा की, जिसमें अमेरिकी सेना पर चर्चा की गई थी।

loksabha election banner

ओबामा ने कहा कि वह राष्ट्रपति पुतिन से मिलते हैं, रूस के साथ अमेरिका के संबंध भी हैं। लेकिन यह सब अमेरिका की विदेश नीति का हिस्सा है। राष्ट्रपति पुतिन अमेरिका के लिए कभी आदर्श नहीं हो सकते। क्या कभी रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति रहे रोनाल्ड रीगन ने ऐसी बातें कही थीं। ओबामा फिलेडेल्फिया में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

राष्ट्रपति ने कहा, ट्रंप के पास भविष्य के लिए कोई वास्तविक योजना नहीं है। वह लोगों को बांटने और भय पैदा करने वाली बातें कर रहे हैं। वह वोट पाने के लिए केवल उन्हीं लोगों तक ही अपना अभियान सीमित रखे हुए हैं, जो उन्हें जिता सकते हैं।

हमारा मानना है कि अमेरिकी लोग डरपोक नहीं हैं। हम सभी को सामने रखते हुए अपनी बात कह रहे हैं। हम साथ मिलकर काम करने में विश्वास रखते हैं। हम लोकतंत्र में विश्वास रखते हैं। हम सबको साथ लेकर चलना चाहते हैं। हिलेरी जानती हैं कि देश को किस तरह से चलाना है। अमेरिका को किस तरह दुनिया के समक्ष रखना है।

हिलेरी आज से करेंगी प्रचार

डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन गुरुवार (आज) से प्रचार अभियान में फिर जुट जाएंगी। रविवार को अचानक बीमार पड़ने के बाद उन्हें आराम करने की सलाह दी गई थी। उनमें निमोनिया के लक्षण पाए गए थे। प्रवक्ता निक मेरिल ने बताया कि हिलेरी की स्थिति में तेजी से सुधार हो रहा है। वह अपने प्रचार की जानकारी ले रही हैं।

पढ़ें- ट्रंप फाउंडेशन के खिलाफ अमेरिकी प्रशासन ने दिए जांच के आदेेश

पढ़ें- जनगणना में हुआ खुलासा, अमेरिका में चार करोड़ 30 लाख से अधिक लोग गरीब


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.