भारत को 2 बेशकीमती कलाकृतियां लौटा सकता है आस्ट्रेलिया
आस्ट्रेलिया, भारत को दो बेशकीमती कलाकृतियां लौटा सकता है। इसमें 12वीं शताब्दी की हिंदू देवी की मूर्ति भी है।
मेलबर्न, प्रेट्र। आस्ट्रेलिया, भारत को दो बेशकीमती कलाकृतियां लौटा सकता है। इसमें 12वीं शताब्दी की हिंदू देवी की मूर्ति भी है। इनके तस्करों से खरीदे जाने का सुबूत मिलने के बाद ये फैसला लिया गया।
कैनबरा स्थित नेशनल गैलरी ऑफ आस्ट्रेलिया (एनजीए) के अनुसार, दो अन्य कलाकृतियां भी भारत को वापस की जा सकती हैं। एनजीए ने इन दोनों कलाकृतियों के बारे में विस्तृत जांच कराई है। अगली कार्रवाई के लिए वह भारतीय अधिकारियों के साथ काम कर रहा है।
साल 2014 में, एनजीए ने बेशकीमती विरासत नटराज और अर्धनारीश्वर की दो मूर्तियां लौटाईं थीं। उस समय टोनी एबॉट आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री थे। एनजीए 56 लाख आस्ट्रेलियाई डॉलर (करीब 28 करोड़ रुपये) मूल्य की एक मूर्ति पहले ही भारत को लौटा चुका है। तस्करों ने 2008 में इस मूर्ति को चुराकर एनजीए को बेचा था।