Move to Jagran APP

विशालकाय धूमकेतु धरती के लिए बड़ा खतरा

अन्य ग्रहों की कक्षाओं में घूम रहे विशालकाय धूमकेतु छोटे उल्कापिंडों की तुलना में पृथ्वी पर जीवन के लिए अधिक खतरनाक साबित हो सकते हैं।

By anand rajEdited By: Published: Fri, 25 Dec 2015 09:55 PM (IST)Updated: Fri, 25 Dec 2015 09:58 PM (IST)
विशालकाय धूमकेतु धरती के लिए बड़ा खतरा

लंदन। अन्य ग्रहों की कक्षाओं में घूम रहे विशालकाय धूमकेतु छोटे उल्कापिंडों की तुलना में पृथ्वी पर जीवन के लिए अधिक खतरनाक साबित हो सकते हैं। दो दशकों के अध्ययन के बाद वैज्ञानिक इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं। विशालकाय धूमकेतु अस्थिर कक्षाओं में आगे बढ़ते हुए बड़े ग्रहों बृहस्पति, शनि, यूरेनस और नेपच्यून के पथों को पार कर रहे हैं।

loksabha election banner

आरमघ ऑब्जर्वेटरी और यूनिवर्सिटी ऑफ बकिंघम के खगोलविदों की टीम के अनुसार, ग्रहों के गुरुत्वाकर्षण से ये कभी-कभी पृथ्वी की तरफ मुड़ सकते हैं। पृथ्वी के निकट से गुजरने पर इनके धूल और बड़े टुकड़ों में बिखरने और आंतरिक सौर प्रणाली में मलबा फैलने की आशंका रहती है। इसका हमारे ग्रह पर प्रभाव पड़ सकता है। यूनिवर्सिटी ऑफ बकिंघम के प्रोफेसर बिल नेपियर ने बताया, "पिछले तीन दशक से हम पृथ्वी और धूमकेतु के टकराने की आशंका का विश्लेषण करने के लिए गहन प्रयास कर रहे हैं।" उन्होंने कहा, हमें पृथ्वी के पड़ोसियों के बारे में भी गंभीरता से अध्ययन करना होगा। दूरस्थ के ये धूमकेतु गंभीर खतरा उत्पन्न कर सकते हैं। इस शोध का प्रकाशन जर्नल एस्ट्रोनॉमी एंड जियोफिजिक्स में किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.