Move to Jagran APP

पुर्तगाल के पूर्व पीएम अंटोनियो गुटेरेस आज लेंगे संयुक्त राष्ट्र के महासचिव पद की शपथ

संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष पीटर थॉमसन 193 सदस्यों वाली महासभा की विशेष पूर्ण बैठक में 67 साल के गुटेरेस को पद की शपथ दिलाएंगे।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Mon, 12 Dec 2016 11:21 AM (IST)Updated: Mon, 12 Dec 2016 11:52 AM (IST)
पुर्तगाल के पूर्व पीएम अंटोनियो गुटेरेस आज लेंगे संयुक्त राष्ट्र के महासचिव पद की शपथ

नई दिल्ली,जेएनएन। पुर्तगाल के पूर्व प्रधानमंत्री अंटोनियो गुटेरेस संयुक्त राष्ट्र के नए महासचिव होंगे। गुटेरेस को सोमवार को संयुक्त राष्ट्र के महसचिव के पद की शपथ दिलाई जाएगी। अंटोनियो गुटेरेस संयुक्त राष्ट्र के नौवें महासचिव होंगे। संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष पीटर थॉमसन 193 सदस्यों वाली महासभा की विशेष पूर्ण बैठक में 67 साल के गुटेरेस को पद की शपथ दिलाएंगे। इसके बाद नवनियुक्त महासचिव अंटोनियो गुटेरेस महासभा को संबोधित करेंगे।

loksabha election banner

बान की-मून का किया जाएगा आभार व्यक्त

बैठक न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में होगी। बैठक में निवर्तमान महासचिव 71 वर्षीय बान की-मून का आभार व्यक्त किया जाएगा। पंद्रह सदस्यों वाली सुरक्षा परिषद ने गत 13 अक्टूबर को गुटेरेस का नाम अंतिम मंजूरी के लिए महासभा के पास भेजने का फैसला लिया था। जिसके बाद महासभा ने उन्हें सर्वसम्मति से बान की मून का उत्तराधिकारी नियुक्त किया था।

टिलेरसन बन सकते हैं अमेरिका के विदेश मंत्री

एक जनवरी 2017 से संभालेंगे कार्यभार

बान का पांच साल का दूसरा कार्यकाल इस साल 31 दिसंबर को समाप्त होने जा रहा है और गुटेरेस अपने पांच साल का कार्यभार एक जनवरी 2017 से संभालेंगे। विशेष पूर्णाधिवेशन में कई वक्ता बान को विदाई देंगे। बान की विदाई के अवसर पर महासभा के अध्यक्ष थामसन के अतिरिक्त अफ्रीकी देशों की तरफ से बुरकिना फासो के प्रतिनिधि, एशिया प्रशांत देशों की तरफ से लाओ जनलोकतांत्रिक गणराज्य, पूर्वी यूरोपीय राष्ट्रों की तरफ से लातविया, लातिनी अमेरिकी देशों और कैरिबियाई देशों की तरफ से कोस्टा रिका जबकि पश्चिमी यूरोपीय एवं अन्य देशों की तरफ से स्वीडन बोलेंगे। अमेरिका मेजबान देश की हैसियत से विदाई भाषण देगा।

कौन है एंटोनियो गुटेरेस

एंटोनियो गुटेरेस पुर्तगाली राजनीतिज्ञ और कूटनीतिज्ञ हैं। इनका जन्म पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में 30 अप्रैल 1949 को हुआ था। प्रेस्टिजियस लिसउ डे कैमोएस नाम के माध्यमिक विद्यालय में इनकी प्रारंभिक शिक्षा हुई। वर्ष 1971 में इन्होनें लिस्बन विश्वविद्यालय से स्नातक उपाधि प्राप्त की। इसके बाद इन्होंने असिस्टेन्ट प्रोफेसर के रूप में शिक्षण कार्य प्रारम्भ किया।

गुटेरेस 1995 से 2000 तक पुर्तगाल के प्रधानमंत्री रहे। गुटेरेस ने संयुक्त राष्ट्र के शरणार्थी संगठन में भी दस साल तक कार्य किया है।सुरक्षा परिषद के मतदान में उन्हें स्पष्ट बहुमत हासिल हुआ। इसी के बाद ही उनका नाम अगले महासचिव के रूप में घोषित किया गया। गुटेरेस संयुक्त राष्ट्र में नवें महासचिव होंगे।

पढ़ें- जॉन केरी को दिया गया फ्रांस का सर्वोच्च सम्मान


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.