एयर फ्रांस ने ट्रंप के मुस्लिम देशों पर प्रतिबंध के बाद 21 यात्रियों को यूएस यात्रा से रोका
कई मुस्लिम देशों के अमेरिका में प्रवेश देने से इनकार कर दिया है।
फ्रांस, एपी। यूएस में सात मुस्लिम देशों के लोगों की एंट्री पर बैन के बाद सोमवार को एयर फ्रांस ने मुस्लिम देशों से आए 21 यात्रियों की अमेरिका यात्रा को अवरुद्ध कर दिया है। ये फैसला अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नए आव्रजन प्रतिबंध के बाद लिया गया है, जिसमें उन्होंने कई मुस्लिम देशों केे लोगों को अमेरिका में प्रवेश देने से इनकार कर दिया है।
बता दें बीते शनिवार को ट्रंप ने एक ऑर्डर पर साइन कर 7 मुस्लिम देशों के नागरिकों को 3 महीने तक वीजा देने पर रोक लगी दी है।
एयर फ्रांस ने अपने एक बयान में कहा कि नए प्रतिबंध के बारे में अमेरिकी सरकार ने शनिवार को जानकारी दी थी। जिसके बाद हमारे पास कोई भी विकल्प नहीं है, इसलिए अमेरिका बाध्य उड़ानों में सवार होने से यात्रियों को रोका गया है।
यह भी पढ़ें: देश को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए बैन की सात देशों की एंट्री: डोनाल्ड ट्रंप
एक एयरलाइन के प्रवक्ता ने रविवार को कहा था कि 21 लोगों के वापिस भेजने का ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने कहा यात्रियों के नाम और उनका राष्ट्रीय या अन्य विवरण सार्वजनिक नहीं किया जाएगा, बाकि सभी इंटरनेशनल एयरलाइंस भी यही कर रही हैं। प्रतिबंधित 7 देशों में इराक, ईरान, सीरिया, सूडान, लीबिया, सोमालिया और यमन शामिल हैं। हालांकि, यूएस की एक कोर्ट ने फिलहाल इस फैसले पर रोक लगा दी है। ट्रंप के इस आदेश के खिलाफ अमेरिका में जबरदस्त विरोध हो रहा है।
यह भी पढ़ें: ट्रंप पर भड़के इमरान खान, कहा- पाकिस्तानियों की एंट्री भी बैन कर दे