Move to Jagran APP

कोपेनहेगन में चार शेरों को इंजेक्शन देकर मारा

कोपेनहेगन। डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन के चिड़ियाघर में चार स्वस्थ शेरों को इंजेक्शन देकर मार डाला गया। ऐसा नई पीढ़ी की खातिर तंग चिड़ियाघर में जगह बनाने के लिए किया गया है। शिन्हुआ ने कोपेनहेगन पोस्ट के हवाले से बताया कि इसी चिड़ियाघर में आपसी प्रजनन के चलते एक वयस्क नर जिराफ को मार डाला गया था और

By Edited By: Published: Wed, 26 Mar 2014 05:52 PM (IST)Updated: Wed, 26 Mar 2014 05:52 PM (IST)
कोपेनहेगन में चार शेरों को इंजेक्शन देकर मारा

कोपेनहेगन। डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन के चिड़ियाघर में चार स्वस्थ शेरों को इंजेक्शन देकर मार डाला गया। ऐसा नई पीढ़ी की खातिर तंग चिड़ियाघर में जगह बनाने के लिए किया गया है।

prime article banner

शिन्हुआ ने कोपेनहेगन पोस्ट के हवाले से बताया कि इसी चिड़ियाघर में आपसी प्रजनन के चलते एक वयस्क नर जिराफ को मार डाला गया था और उसका मांस शेरों के सामने डाल दिया गया था। इस बार नई पीढ़ी के शेरों के लिए जगह बनाने के चलते 16 साल के एक नर और इसी उम्र की एक मादा शेरनी के साथ दो मादा शावकों को इंजेक्शन देकर मार डाला गया।

कोपेनहेगन चिड़ियाघर की फरवरी में दुनियाभर की मीडिया में खूब आलोचना हुई थी जब 18 महीने के मारिअस नाम के जिराफ को स्कूली बच्चों के सामने मार डाला गया था। लेकिन इससे बेपरवाह चिड़ियाघर ने फिर वैसी ही हरकत की है। चिड़ियाघर के प्रमुख स्टीफन स्ट्रेड ने कहा कि मेरे विचार से मारिअस को लेकर हमने जो किया वह ठीक था। उन्होंने कहा कि नर शेर और शावकों के बीच आपसी प्रजनन से बचने के लिए ऐसा किया जाना जरूरी था। साथ ही यह भी कहा कि जल्द ही तीन वर्षीय एक नए शेर को चिड़ियाघर में शामिल किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.