एआर रहमान को बर्कली कॉलेज ऑफ म्यूजिक से डॉक्टरेट की मानद उपाधि
आस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान की दो दशकों से चली आ रही संगीत विरासत को सम्मान देने के लिए प्रतिष्ठित बर्कली कॉलेज ऑफ म्यूजिक उन्हें डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित करेगा। एक बयान में कहा गया है कि यह सम्मान 47 वर्षीय रहमान को बोस्टन स्थित बर्कली कॉलेज ऑफ म्यूजिक में 24 अक्टूबर को प्रदान किया
वाशिंगटन। आस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान की दो दशकों से चली आ रही संगीत विरासत को सम्मान देने के लिए प्रतिष्ठित बर्कली कॉलेज ऑफ म्यूजिक उन्हें डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित करेगा।
एक बयान में कहा गया है कि यह सम्मान 47 वर्षीय रहमान को बोस्टन स्थित बर्कली कॉलेज ऑफ म्यूजिक में 24 अक्टूबर को प्रदान किया जाएगा। एआर रहमान ने विश्व प्रसिद्ध फिल्मों जैसे 'स्लमडॉग मिलियनेयर', '127 ऑवर्स', 'एलिजाबेथ द गोल्डेन एज' और ' मिलियन डॉलर आर्म' में संगीत दिया है। प्रतिक्रिया में रहमान ने कहा, 'मैं ऐसे प्रतिष्ठित कॉलेज से डॉक्टरेट की मानद उपाधि पाकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं जिसने दुनिया के संगीत में बहुत अधिक योगदान दिया है।' उन्होंने कहा, 'यह कॉलेज मेरे नाम पर भविष्य के संगीतकारों के लिए स्कालरशिप शुरू कर रहा है जो उनके सपनों को पूरा करने के काम आएगी।' बर्कली कॉलेज के अध्यक्ष रोजर एच ब्राउन ने कहा, 'हम बर्कली में उनका स्वागत करते हैं। हमारे छात्र आदर व्यक्त करने के लिए उनका इंतजार कर रहे हैं।'