Move to Jagran APP

वैज्ञानिकों ने खोजी ऐसी चीज, टाइटन पर बढ़ी जीवन की संभावनाएं

शोधकर्ताओं का कहना है कि यह खोज हमें दूसरी दुनिया में जिंदगी की खोज के बहुत करीब पहुंचा सकती है।

By Pratibha Kumari Edited By: Published: Mon, 31 Jul 2017 04:08 PM (IST)Updated: Mon, 31 Jul 2017 04:13 PM (IST)
वैज्ञानिकों ने खोजी ऐसी चीज, टाइटन पर बढ़ी जीवन की संभावनाएं
वैज्ञानिकों ने खोजी ऐसी चीज, टाइटन पर बढ़ी जीवन की संभावनाएं

न्यूयॉर्क, पीटीआई। वैज्ञानिकों ने शनि के सबसे बड़े उपग्रह टाइटन पर जीवन का अहम प्रमाण खोजा है। वैज्ञानिकों को इस पर एक्रिलोनाइट्राइल अणु मिला है। इससे बिना ऑक्सीजन वाले मीथेन भरे टाइटन के वातावरण में जीवन की संभावना बढ़ गई है।

loksabha election banner

अमेरिका की कॉर्नेल यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं का कहना है कि यह खोज हमें दूसरी दुनिया में जिंदगी की खोज के बहुत करीब पहुंचा सकती है। वैज्ञानिक जोनाथन लुनाइन ने कहा, 'वैज्ञानिकों ने एक्रिलोनाइट्राइल अणु खोजा है जो ऐसे प्रोटोसेल बनाने में सक्षम है, जिसे तरल मीथेन में सुरक्षित रखा जा सकता है। प्रोटोसेल को जीवन की पहली कड़ी माना जाता है।'

लुनाइन ने कहा कि इस अणु के मिलने के बाद इस बात को समझने में आसानी होगी कि टाइटन के मीथेन वाले वातावरण में जीवन संभव है या नहीं। इस खोज से एक बिलकुल अलग तरह से वातावरण में जीवन होने की संभावनाओं का रास्ता खुलेगा।

यह भी पढ़ें: 4 अरब देशों ने कहा- कतर से बातचीत को तैयार, पर है एक शर्त


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.