अफगानिस्तान में 24 घंटे में 88 आतंकी मारे गए
अफगानिस्तान में 24 घंटे के अंदर 88 आतंकियों के मारे जाने की खबर है। शिन्हुआ के अनुसार गृहमंत्री ने बुधवार को बताया कि देशभर में सेना और पुलिस के संयुक्त अभियान में पिछले 24 घंटे में अलग अलग जगहों पर इन आतंकियों को मारा गया।
काबुल । अफगानिस्तान में 24 घंटे के अंदर 88 आतंकियों के मारे जाने की खबर है। शिन्हुआ के अनुसार गृहमंत्री ने बुधवार को बताया कि देशभर में सेना और पुलिस के संयुक्त अभियान में पिछले 24 घंटे में अलग अलग जगहों पर इन आतंकियों को मारा गया। यह अभियान नांगरहार, लघमान, परवान, तखर, कुंदूज, फरयाब, सर-ए-पुल, बल्ख, जाबुल, ओरुजगान, वरदाक, गजनी, खोस्त, पक्तिया और हेलमंड में चलाया गया। अभियान में 16 अन्य आतंकी घायल हुए। शिन्हुआ समाचार एजेंसी ने गृहमंत्री के हवाले से बताया कि कोई जवान हताहत नहीं हुआ है।
मारे जा चुके हैं 1,592 नागरिक
संयुक्त राष्ट्र ने अफगानिस्तान में नाटो सेनाओं के अभियान की समाप्ति के बाद से पिछले छह महीने में मारे गए आम नागरिकों पर रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट के अनुसार जनवरी से जून के बीच हुए आतंकी हमलों में 1,592 लोगों की जान चली गई। 3,329 आम नागरिक इन हमलों में घायल हुए हैं। इनमें से ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं।