विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

90 दशक के फोन जैसा दिखता है ऑस्ट्रिया में मिला 800 साल पुराना मोबाइल

By anand rajEdited By:
Published: Wed, 30 Dec 2015 05:56 PM (GMT+05:30)Updated: Wed, 30 Dec 2015 06:54 PM (GMT+05:30)

ऑस्ट्रिया में पुरातत्व विभाग की खुदाई में एक मोबाइल फोन मिला है जिसके 800 साल पुराने होने का दावा किया ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लंदन। ऑस्ट्रिया में पुरातत्व विभाग की खुदाई में एक मोबाइल फोन मिला है जिसके 800 साल पुराने होने का दावा किया जा रहा है। देखने में यह 90 के दशक के मोबाइल फोन की तरह ही दिखता है।

सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है। फोन के बटन स्फानलिपि के लगते हैं, जोकि प्राचीन समय में प्रयोग होती थी। वैज्ञानिकों का दावा है कि यह फोन मेसोपोटामिया में सुमेरियन सभ्यता (आधुनिक इराक) के लोग इस्तेमाल करते थे।

यह भी पढ़ें : वीडियो : स्टेशन छूटा, तो चलती ट्रेन का दरवाजा खोलकर कूदा यात्री

इस फोन के बारे कई तरह के दावे किये जा रहे हैं, जिसमें कहा जा रहा है कि यह फोन इसी वर्ष ऑस्ट्रिया में खुदाई के दौरान पाया गया है। हालांकि, जनवरी 2012 में भी इसी तरह के फोन को खोज निकालने के दावे किए गए थे।

गौरतलब है कि आज हम जिसे मोबाइल फोन के रूप में जानते हैं, उसकी खोज आधिकारिक रूप से आज से 42 साल पहले हुई थी। मोटोरोला कंपनी के मार्टिन कूपर ने पहले मोबाइल फोन का प्रोटोटाइप डायना टीएसी (DynaTAC) 4 अप्रैल 1973 को लॉन्च किया था।

यह भी पढ़ें : ज्यादा मेकअप किया तो ब्रिटिश एशियन टीनएज को फेंका बस के बाहर