इंडोनेशिया : भूकंप के झटके, सुनामी की चेतावनी जारी
इंडोनेशिया में शनिवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.3 आंकी गई। सुनामी चेतावनी केन्द्र ने सुनामी के खतरनाक स्तर की आशंका व्यक्त की है।
जकार्ता। इंडोनेशिया में शनिवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.3 आंकी गई। सुनामी चेतावनी केन्द्र ने सुनामी के खतरनाक स्तर की आशंका व्यक्त की है।
अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण केन्द्र के अनुसार रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.3 मापी गई। भूकंप का केन्द्र टनरेट से 134किलोमीटर पश्चिमोत्तर में जमीन से 47 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।
हवाई स्थित पैसिफिक सुनामी चेतावनी केन्द्र के अनुसार भूकंप के केन्द्र के तीन सौ किलोमीटर के दायरे में खतरनाक स्तर की सुनामी की आशंका है।
इसे देखते हुए प्रशासन की ओर से अलर्ट जारी कर दिया गया है। प्रभावित इलाके में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कह दिया गया है। इसके साथ ही बचाव के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है। भूकंप के बाद उत्पन्न हुई स्थिति को भी संभालने के लिए राहत टीमें लगा दी गई हैं।