इंडोनेशिया के सुमात्रा में 6.2 तीव्रता का भूकंप
इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप में रविवार को भूकंप का जोरदार झटका महसूस किया गया। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.2 आंकी गई। भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी भी जारी कर दी गई। सुमात्रा में आए इस भूकंप से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।
जकार्ता। इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप में रविवार को भूकंप का जोरदार झटका महसूस किया गया। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.2 आंकी गई। भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी भी जारी कर दी गई। सुमात्रा में आए इस भूकंप से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।
अमेरिकी भौगोलिक सर्वेक्षणों के मुताबिक भूकंप का केंद्र पश्चिम के तटीय शहर बंडा एके से 300 किलोमीटर दूर था। भूकंप से सुमात्रा के 9 किलोमीटर का क्षेत्र प्रभावित हुआ है, लेकिन राहत की बात यह है कि इसमें किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है। भूकंप स्थानीय समय के मुताबिक सुबह 7 बजे हुआ।