Move to Jagran APP

भारत में बीस करोड़ लोग हाई बीपी के शिकार

एक विस्तृत अध्ययन में तथ्य सामने आया है कि विश्र्व में एक अरब,13 करोड़ लोग इस समय इस रोग से जूझ रहे हैं।

By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Thu, 17 Nov 2016 10:12 PM (IST)Updated: Thu, 17 Nov 2016 10:29 PM (IST)
भारत में बीस करोड़ लोग हाई बीपी के शिकार

लंदन, प्रेट्र। भारत में 20 करोड़ लोग उच्च रक्तचाप (हाई ब्लडप्रेशर) के शिकार हैं। एक विस्तृत अध्ययन में तथ्य सामने आया है कि विश्र्व में एक अरब,13 करोड़ लोग इस समय इस रोग से जूझ रहे हैं। लंदन के इंपीरियल कॉलेज के विज्ञानियों के नेतृत्व में हुए अध्ययन में बताया गया कि पिछले चार दशकों के दौरान विश्र्व में उच्च रक्तचाप रोगियों की संख्या दोगुनी हो गई है।

loksabha election banner

विश्र्व के आधे से अधिक ऐसे रोगी एशिया में रहते हैं। अकेले चीन में इनकी संख्या 22 करोड़, 60 लाख है। 'द लांसेट जर्नल' में प्रकाशित शोध में 1975 से लेकर 2015 तक की अवधि के दौरान विश्र्व के हर देश में उच्च रक्तचाप की स्थिति का अध्ययन किया गया। विश्र्व में 59.70 करोड़ पुरुषों और 52.90 करोड़ महिलाओं में इस रोग का असर देखा गया। यह तथ्य भी सामने आया कि धनी देशों में रोग तेजी से कम हुआ लेकिन विशेष तौर पर अफ्रीका और दक्षिण एशिया के निर्धन या मध्यम आर्थिक दर्जा रखने वाले देशों में तेजी से बढ़ा।

आबादी के तौर पर देखें तो यूरोपीय देश क्रोएशिया में 38 प्रतिशत तथा अफ्रीकी देश नाइजर में 36 फीसद लोगों को यह रोग है। यूरोप महाद्वीप में ब्रिटेन में सबसे कम आबादी पर रोग का असर है। दक्षिण कोरिया, अमेरिका तथा कनाडा ऐसे देश हैं जहां विश्र्व के सबसे कम हाई ब्लडप्रेशर के रोगी हैं। रोचक तथ्य यह है कि 1975 में आर्थिक समृद्धि को उच्च रक्तचाप का कारण माना जा रहा था लेकिन 2015 तक आते-आते निर्धनता इसका प्रमुख कारण बन गई।

इंपीरियल कॉलेज के प्रोफेसर माजिद इजाती के अनुसार आरंभिक वर्षो का कुपोषण बड़ी आयु में रक्तचाप का कारण बन रहा है। अध्ययन में कुछ अन्य कारण भी बताए गए जैसे-खान पान में लापरवाही, नमक का अत्यधिक सेवन, फल व सब्जियां न खाना, मोटापा, व्यायाम न करना तथा पर्यावरण प्रदूषण। उच्च रक्तचाप दिल के दौरे तथा ब्रेन स्ट्रोक का मुख्य कारण है। इनकी वजह से हर वर्ष 75 लाख लोगों की मृत्यु हो जाती है।

पढ़ेंः साइबर कानूनों को सख्त किए जाने की जरूरत


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.