मिस्र के सिनाई में कार बम धमाके में 10 की मौत, 20 घायल
पूर्वोत्तर सिनाई प्रायद्वीप में भारी गोलियों के बाद बम को एक सैन्य चेकपॉइंट विस्फोट किया गया।
एल-अरिश, एपी। मिस्र में एक कार बम धमाके में कम से कम 10 लोगों के मारे जाने की खबर है। अधिकारियों का कहना है कि पूर्वोत्तर सिनाई प्रायद्वीप में भारी गोलियों के बाद आत्मघाती कार को एक सैन्य चेकपॉइंट के पास विस्फोट किया गया। मरने वालों में एक उच्च रैंकिंग विशेष बल अधिकारी भी शामिल बताया जा रहा है। विस्फोट में कम से कम 20 लोग घायल हो गए हैं।
अधिकारियों का कहना है कि शुक्रवार को आंतकियों के साथ मुठभेड़ हुई, उसके बाद एक आत्मघाती कार हमलावर ने एल-बार्थ के दक्षिणी राफह गांव में चेकपॉइंट में अपने वाहन को घुसा दिया, उसके साथ ही पैदल चलने वाले दर्जनों मुखौटे वाले आतंकियों ने भारी गोलीबारी की। अधिकारियों ने नाम छिपाने की शर्त पर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वो मीडिया से बात करने के लिए अधिकृत नहीं हैं।
अभी तक किसी आतंकी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। मिस्र में हाल ही के वर्षों में उत्तरी सिनाई आतंकवाद से जूझ रहा है।
यह भी पढ़ें: पत्नी द्वारा ट्रंप का अपमान जैसी खबरों को पोलैंड के राष्ट्रपति ने किया खारिज
यह भी पढ़ें: मोसुल में IS के कब्जे में 20 हजार लोग, भागने वालों को गोली मार रहे आतंकी