भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पारंपरिक वेषभूषा में महिलाओं ने किया अभिनंदन
वेषभूषा में महिलाओं ने किया अभिनंदन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पारंपरिक वेषभूषा में महिलाओं ने किया अभिनंदन
जागरण संवाददाता, ऋषिकेश: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट के अपने गृहनगर आगमन पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने महापौर की अगुवाई में उनका स्वागत किया।
शनिवार को अपने पहले औपचारिक दौरे पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ऋषिकेश पहुंचे। स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी चौक पर उत्तराखंड की पारंपरिक वेशभूषा में महापौर अनीता ममगाईं व भाजपा से जुड़ी अन्य महिलाओं ने तिलक कर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने उत्तराखंड के गांधी स्वर्गीय बडोनी की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित कर तिरंगा लहराया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पार्टी और अध्यक्ष की पहचान कार्यकर्त्ताओं से होती है। इसलिए आप सभी अपने कार्यशैली से समाज के हर व्यक्ति को सम्मान दें तथा प्रधानमंत्री मोदी के हाथों को मजबूत कर नए भारत के निर्माण में योगदान दें। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शमशेर पुंडीर, प्रदेश मंत्री पुष्कर काला,जिला मीडिया प्रभारी संपूर्ण सिंह रावत, विनोद शर्मा, संदीप शास्त्री, ज्योति सजवाण, पंकज शर्मा, विवेक गोस्वामी, विजय बडोनी, प्रभाकर शर्मा मौजूद रहे।