वाल्मीकि आश्रम में मनाया गया वन महोत्सव
चित्रकूट वाल्मीकि आश्रम में गुरुवार को
वाल्मीकि आश्रम में मनाया गया वन महोत्सव
जागरण संवाददाता, चित्रकूट : वाल्मीकि आश्रम में गुरुवार को वन महोत्सव मनाया गया। संत महंतों के साथ डीएम, एसपी व सैकड़ों लोगों ने पौधारोपण किया। संतों ने लोगों को पर्यावरण संरक्षक की शपथ भी दिलाई।
आजादी के अमृत महोत्सव पर महर्षि वाल्मीकि आश्रम लालापुर में प्रमुख द्वार चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से पौधारोपण किया गया। जिलाधिकारी अभिषेक आनंद, पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा, पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, दीन दयाल शोध संस्थान संगठन सचिव अभय महाजन, दिगंबर अखाड़ा भरत मंदिर के महंत दिव्य जीवनदास, बडा मठ के महंत वरुण प्रपन्नाचार्य, खाकी आखाडा के रामजन्मदास, वाल्मीकि आश्रम के महंत भरतदास ने महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर पुष्पांजालि अर्पित की। इसके बाद सभी पीपल, बरगद, बेल, पावड, देववृक्ष और अगस्त मुनि का पौधा लगाया। चित्रकूट तीर्थो मे शोध करने वाले इतिहासकार डा संग्राम सिंह, क्षेत्रीय वनाधिकारी राधेश्याम दिवाकर, चंद्रमोहन, शंकर दयाल पुजारी, राजा सेमरिया, रज्जन तिवारी, रामेश्वर, दीपक, शत्रुधन व धीरेंद्र रहे।