Move to Jagran APP

Bageshwar: आग सेंकते समय झुलस गए दो मजदूर, एक की हालत गंभीर

ठंड से बचने के लिए मजदूर आग सेंक रहे थे। इस दौरान दोनों आग की चपेट में आ गए। दोनों मजदूर आग से बुरी तरह झुलस गए हैं। जहां एक मजदूर की हालत गंभीर बनी हुई है। उसका ईलाज चल रहा है।

By ghanshyam joshiEdited By: Mohammed AmmarPublished: Tue, 06 Dec 2022 03:12 PM (IST)Updated: Tue, 06 Dec 2022 03:12 PM (IST)
Bageshwar: आग सेंकते समय झुलस गए दो मजदूर, एक की हालत गंभीर
Bageshwar: आग सेंकते समय झुलस गए दो मजदूर, एक की हालत गंभीर

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : आग सेंकते समय दो मजदूर झुलस गए हैं। एक की हालत गंभीर बनी हुई है। जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। डाक्टरों के अनुसार एक मजदूर लगभग 40 प्रतिशत जल गया है। इन दिनों बागेश्वर-गिरेछीना मोटर मार्ग पर डामरीकरण चल रहा है। जिसमें बाहर से आए मजदूर काम कर रहे हैं। वह डोबा-धारी में रह रहे हैं। बीती देर रात ठंड अत्यधिक होने से आग सेंक रहे थे।

loksabha election banner

लकड़ियां गीली होने से आग जलाने के लिए डीजल डाला। आग की लपटों की चपेट में आने से 32 वर्षीय मनोहर सिंह पुत्र सीता राम निवासी गिरधरपुर, उप्र. और 22 वर्षीय राकेश पुत्र खुशाली राम, निवासी धनेती, खड़कपुर, उप्र झुलस गए। जिसमें मनोहर सिंह गंभीर रूप से झुलसे हैं। डा. रंजनी ने बताया कि गंभीर व्यक्ति के हाथ, पांव, पेट, मुंह आदि झुलसे हैं। वह लगभग 40 प्रतिशत झुलसा है। जबकि दूसरे व्यक्ति का दाएं हाथ झुलसा है। दोनों का उपचार वर्न वार्ड में किया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.