Move to Jagran APP

UP News: पुलिस कर्मियों के अवकाश 31 अक्टूबर तक के लिए रद, डीजीपी ने जारी किया आदेश

UP News मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने त्योहारों पर सुरक्षा चाक-चौबंद बनाए रखने के लिए निर्देश द‍िए हैं। डीजीपी ने एक महीने को संवेदनशील बताते हुए प्रदेश के सभी पुलिस कर्मियों के अवकाश 31 अक्टूबर तक के लिए रद कर दिए हैं।

By JagranEdited By: Anurag GuptaPublished: Mon, 26 Sep 2022 09:23 PM (IST)Updated: Mon, 26 Sep 2022 09:23 PM (IST)
UP News: पुलिस कर्मियों के अवकाश 31 अक्टूबर तक के लिए रद, डीजीपी ने जारी किया आदेश
UP News: सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ ने द‍िए सतर्कता बरतने के न‍िर्देश।

लखनऊ, राज्य ब्यूरो। लगातार कई त्योहारों को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अगले एक महीने को संवेदनशील बताते हुए पैनी निगरानी का निर्देश दिया तो पुलिस विभाग में तुरंत 'एक्शन मोड' में आ गया। पुलिस महानिदेशक डीएस चौहान ने प्रदेश के सभी पुलिस कर्मियों के अवकाश 31 अक्टूबर तक के लिए रद कर दिए हैं। इस संबंध में सोमवार को उनकी ओर से आदेश जारी कर दिए गए।

loksabha election banner

अगले महीने पड़ेंगे कई त्‍योहार

दरअसल, नवरात्र का पर्व शुरू हो चुका है। इसके बाद दशहरा, दीपावली, छठ पूजा आदि मनाए जाने हैं। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री ने गत दिवस अपने सरकारी आवास से वीडियो कान्फ्रेंसिंग कर वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एक माह लगातार त्योहार होंगे। बाजारों में भीड़ होगी। विभिन्न आयोजनों में बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे, वरिष्ठ नागरिक आदि शामिल होंगे।

सीएम ने द‍िए सतर्कता बरतने के न‍िर्देश

सीएम ने कहा, इसको देखते हुए विशेष सतर्कता बरतते हुए सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय किए जाएं। उन्होंने पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने, कमिश्नरी और रेंज स्तर पर कंट्रोल रूम के माध्यम से कानून व्यवस्था की स्थिति पर नजर रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में परंपरागत रूप से 44,000 से अधिक स्थलों पर मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की जाती रही हैं। इसके अलावा भी प्रतिमाओं की स्थापना होती है।

मूर्त‍ि व‍िसर्जन पर तैनात रहेगा पुल‍िस बल 

दुर्गा पूजा के साथ ही योगी ने मूर्ति विसर्जन के समय पुलिस बल की तैनाती के लिए कहा है। साथ ही चेताया कि देर रात तक रामलीला का मंचन चलता रहता है। ऐसे में सुरक्षा की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। मुख्यमंत्री के इन निर्देशों के बाद ही डीजीपी ने सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने की मंशा से पुलिस कर्मियों की छुट्टियां रद कर दी हैं। हां, इतनी राहत जरूर दी है कि विशेष परिस्थिति में किसी को आवश्यकता के अनुसार अवकाश दिया जाए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.