Move to Jagran APP

लुधियाना पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मांडविया, थोड़ी देर में भाजपा नेताओं के साथ करेंगे चुनावी मंथन

केंद्रीय मंत्री स्वतंत्रता दिवस के 75वीं वर्षगांठ के मौके पर मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के तहत निकलने वाली तिरंगा यात्रा का हिस्सा बनेंगे। शाम को वे गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब एवं जगराओं पुल के पास दुर्गा माता मंदिर पहुंचकर नतमस्तक होंगे।

By DeepikaEdited By: Published: Sat, 13 Aug 2022 11:38 AM (IST)Updated: Sat, 13 Aug 2022 11:38 AM (IST)
लुधियाना पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मांडविया, थोड़ी देर में भाजपा नेताओं के साथ करेंगे चुनावी मंथन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मांडविया लुधियाना पहुंचे। (जागरण)

जागरण संवाददाता, लुधियाना। केंद्रीय सेहत, परिवार कल्याण एवं केमिकल्स और खाद मंत्री डा. मनसुख मांडविया का दो दिवसीय लुधियाना दौरा शुरू हो गया है। लुधियाना पहुंचने पर सर्किट हाउस परिसर में प्रशासन की ओर से केंद्रीय सेहत मंत्री को गार्ड आफ आनर पेश किया गया। इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर सुरभि मलिक एवं पुलिस कमिश्नर डा. कौस्तुभ शर्मा भी मौजूद रहे।

loksabha election banner

भाजपाईयों को बूस्ट करेंगे सेहत मंत्री

बता दें कि, सेहत मंत्री दो दिन तक लुधियाना में रह कर भाजपाईयों को बूस्ट करेंगे और पार्टी की जमीनी स्तर पर पकड़ के साथ-साथ उनकी नब्ज भी टटोलेंगे। मांडविया आज पार्टी की लोकसभा कोर कमेटी, विधानसभा हलका पश्चिमी एवं सेंट्रल की कोर कमेटियों की बैठक में भी पदाधिकारियों, नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मंथन करके उनको बकायदा चुनावी रोडमैप बताएंगे।

तिरंगा यात्रा में भी शामिल होंगे केंद्रीय मंत्री

इसके अलावा स्वतंत्रता दिवस के 75वीं वर्षगांठ के मौके पर मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के तहत निकलने वाली तिरंगा यात्रा का भी हिस्सा बनेंगे। शाम को वे गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब एवं जगराओं पुल के पास दुर्गा माता मंदिर पहुंचकर नतमस्तक होंगे।

लोकसभा चुनाव मैदान में अपने दम पर उतरेगी भाजपा

गौरतलब है कि, वर्ष 2024 में लोकसभा के चुनाव होने जा रहे हैं। शिअद से अलग होने के बाद भाजपा अपने दम पर लोकसभा चुनाव मैदान में उतरेगी, ऐसे में भाजपा के लिए ये चुनाव काफी महत्वपूर्ण है। इन चुनावों में मैदान मारने के लिए पार्टी ने अभी से ही रणनीति बनाकर आगे कदम बढ़ाना शुरू कर दिया है।

पार्टी ने कस्बों एवं गांवों का किया रूख

इसी के तहत केंद्र के मंत्रियों ने पंजाब का रूख किया है। शहरों में पार्टी का अच्छा खासा आधार है। अब पार्टी ने कस्बों एवं गांवों का भी रूख किया है।

यह भी पढ़ेंः- Independence Day 2022: स्वतंत्रता संग्रामियों की याद दिलाता है लुधियाना का महाराजा रंजीत सिंह वार म्यूजियम


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.