बाजपुर की दो बाल विज्ञानी जिला स्तरीय स्पर्धा में लेंगी हिस्सा
बाजपुर की दो बाल वैज्ञानिक करेगी जनपद में प्रतिभाग
बाजपुर की दो बाल विज्ञानी जिला स्तरीय स्पर्धा में लेंगी हिस्सा
संस, बाजपुर : ब्लाक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में चयनित प्रथम व द्वितीय बाल विज्ञानी समरीन व निर्मल कौर जिला स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी।
इंटर मीडिएट कालेज में 'सतत विकास के लिए बुनियादी विज्ञान चुनौतिया और सभावनाएं' विषय पर ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता हुई थी। इसमें चयनित आदर्श कन्या इंटर कालेज की समरीन व अटल उत्कृष्ट विद्यालय गजरौला की छात्रा निर्मल कौर का चयन हुआ था। प्रतियोगिता के निर्णायक आशीष भटनागर, रविन्द्र सिंह चौहान, डीआर बाराकोटी थे। ब्लाक विज्ञान समन्वयक मो. इदरीस वेग, प्रधानाचार्य राऊमावि रतनपुरा ने बताया कि दोनों प्रतिभागी जनपद स्वीप विज्ञान संगोष्ठी में प्रतिभाग करेंगे। प्रधानाचार्य एसपी सिंह, प्रवीन आरोड़ा, सुरेन्द्र कंबोज आदि ने विद्यार्थियों को शुभकामना दी है। इस अवसर पर प्रवीन अरोरा, सीमा पंकज,नीलम,सुजता गुप्ता, हेमलता उपाध्याय, पंकज, राजीव कुमार, सुनील चन्याल, महेन्द्र सिंह नेगी, अनिल कुमार, धर्मपाल सिंह, प्रमोद कुमार आदि उपस्थित थे।