नारायणगढ़ मोड पर सैर कर रहे ट्रांसपोर्टर की डंपर की चपेट में आने से मौत
बलदेव नगर थाना क्षेत्र में अंबाला - नारायणगढ़ मोड़ पर एक मिट्टी से लोड डंपर ने चिकारा लाजिस्टिक ट्रांसपोर्ट के मालिक श्रीभगवान को अपनी चपेट में ले लिया। अंबाला शहर के हाउसिग बोर्ड में रहने वाले श्रीभगवान सुबह सैर करके अपने घर आ रहा था। उसकी मोहड़ा में ट्रांसपोर्ट है। जिसे अंबाला शहर के सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने जांचने के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी थी।
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर
बलदेव नगर थाना क्षेत्र में अंबाला - नारायणगढ़ मोड़ पर एक मिट्टी से लोड डंपर ने चिकारा लाजिस्टिक ट्रांसपोर्ट के मालिक श्रीभगवान को अपनी चपेट में ले लिया। अंबाला शहर के हाउसिग बोर्ड में रहने वाले श्रीभगवान सुबह सैर करके अपने घर आ रहा था। उसकी मोहड़ा में ट्रांसपोर्ट है। जिसे अंबाला शहर के सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांचने के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी थी।
पिडी टायर्स के जतिदर सिंह बिद्रा ने बताया कि बलदेव नगर थाना क्षेत्र में नारायणगढ़ मोड पर से एक मिट्टी से लोड डंपर गुजर रहा था। इसी दौरान हाउसिग बोर्ड कालोनी का लगभग 56 वर्षीय श्रीभगवान सुबह सैर करते हुए वहां से गुजर रहा था। जैसे ही वह बलदेव नगर में नारायणगढ़ मोड पर पुलिस चौकी के पास पहुंचा तो डंपर ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के दौरान डंपर का टायर उसके उपर से गुजर गया। इसके बाद मौके पर लोग इकट्ठा हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों ने जांचने के बाद मृत घोषित कर दिया। जहां पुलिस ने कार्रवाई करके पोस्टमार्टम करवाया और शव स्वजनों को सौंप दिया गया। मामले में पुलिस ने डंपर को हिरासत में लेकर आरोपित चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
जागरण संवाददाता, अंबाला :
बब्याल के गोगा माड़ी पर मेले के आखिरी दिन छेड़खानी को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट और पुलिस के सरकारी कार्य में बाधा डालने के चार आरोपितों को महेशनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपितों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजने का आदेश दिया गया। एसएचओ महेशनगर ने बताया कि बब्याल के प्राइमरी स्कूल के निकट रहने वाले अनिल की शिकायत पर मान सिंह, हरनेक सिंह, सुखदेव सिंह, नेक सिंह, जसवंत सिंह, क्रांति, फास्टर पादरी, रामबीर, जुगनु, वरिद्र व 150/200 आदमी व औरतों पर जानलेवा हमला और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में ओम प्रकाश, दीप सिंह, जोरा सिंह व विकास वासी सैनिक नगर नजदीक गुग्गा माड़ी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।