हर देशवासी की शान है तिरंगा: सूर्यप्रताप शाही
तिरंगा यात्रा में विद्यालय के छात्र स्काउट गाइड भी हिस्सा लिए।
हर देशवासी की शान है तिरंगा: सूर्यप्रताप शाही
देवरिया: हर घर तिरंगा अभियान के तहत शनिवार को देसही विकास खंड के पकड़ी वीरभद्र स्थित श्रीजगत नारायण ब्रह्मदेव तिवारी इंटर कालेज से तिरंगा के साथ प्रभातफेरी निकाली गई, जिसमें लोगों से अपने घरों पर तिरंगा लगाने की अपील की गई। मुख्य अतिथि कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि हर घर व हर देशवासी की शान तिरंगा है।
उन्होंने कहा कि भारत को विश्व पटल पर सबसे ऊपर विश्व गुरु बनाने की दिशा में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ इस कार्यक्रम को सफल बनाने को यह अभियान चला रहे हैं, जिसमें देश के सभी नागरिकों की नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि वह अपने घर पर तिरंगा लगाकर अपने देश का गौरव और ऊंचा करें। तिरंगा यात्रा में विद्यालय के छात्र, स्काउट गाइड भी हिस्सा लिए। अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संजय तिवारी ने किया। इस दौरान विजय श्रीवास्तव ,विरेंद्र यादव, आत्मा सिंह, प्रभुनाथ पांडेय, श्रीराम राव, लखन प्रताप राव, राजेश्वर जायसवाल, ग्राम प्रधान अजय पाल सिंह, हरेंद्र कुमार पांडेय, वेद प्रकाश द्विवेदी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
देशभक्ति के जज्बे के साथ निकाली तिरंगा यात्रा
देवरिया: हर घर तिरंगा अभियान के तहत शनिवार को जनपद में विभिन्न विभागों के साथ ही शिक्षण संस्थानों द्वारा भी तिरंगा यात्रा निकाली गई। देश भक्ति के जज्बे के साथ निकाली गई तिरंगा यात्रा ने हर घर पर तिरंगा फहराने का संदेश दिया। इस दौरान भारत माता की जय व वंदेमातरम के जयघोष से पूरा जनपद गूंज उठा।
राजकीय इंटर कालेज से सीडीओ रवींद्र कुमार, सीआरओ अमृत लाल बिंद, डीआइओएस डा. विनोद राय, प्रधानाचार्य महेंद्र प्रसाद ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा को रवाना किया। हाथ में तिरंगा लेकर चल रहे छात्रों के जयघोष ने सभी के अंदर देश भक्ति का जज्बा भरने का काम किया। बीआरडी इंटर कालेज से एनसीसी कैडेट व छात्रों ने तिरंगा यात्रा निकाली। शहर के ओरिएंटल ला के छात्रों ने भी तिरंगा यात्रा निकाली। इसके अलावा यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल समेत अन्य विद्यालयों की तरफ से भी तिरंगा यात्रा निकाली गई। बंधुनाथ इंटर कालेज मायापुर इमिलिया, जीआर इंटरनेशनल स्कूल पकड़ी ओझा से भी छात्रों ने तिरंगा यात्रा निकाला। गड़ेर संवाददाता के अनुसार कृषक विद्या मंदिर उमा विद्यालय गड़ेर से प्रभात फेरी निकाली गई। इस दौरान प्रधानाचार्य कैप्टन जितेंद्र सिंह, हरेंद्र बहादुर सिंह, अर्जुन दीक्षित, उपेंद्र प्रसाद, उमेश यादव, देवानंद सिंह मौजूद रहे। भलुअनी संवाददाता के अनुसार अभयानंद शिक्षण संस्थान शिवधरिया से भी तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें सीओ पंचमलाल, कुलमुख रमेश चंद्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक मुकेश मिश्र शामिल हुए।