Move to Jagran APP

लोहरदगा में आज शान से लहराएगा तिरंगा

लोहरदगा में आज शान से लहराएगा तिरंगा

By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Aug 2022 09:51 PM (IST)Updated: Sun, 14 Aug 2022 09:51 PM (IST)
लोहरदगा में आज शान से लहराएगा तिरंगा
लोहरदगा में आज शान से लहराएगा तिरंगा

लोहरदगा में आज शान से लहराएगा तिरंगा

loksabha election banner

जागरण संवाददाता, लोहरदगा : लोहरदगा जिले में सोमवार को गांव से लेकर शहर तक और पहाड़ों में भी तिरंगा शान से लहराएगा। स्वतंत्रता दिवस के आयोजन की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। जिला मुख्यालय से लेकर प्रखंड और ग्रामीण क्षेत्र में राष्ट्रीय तिरंगा को सलामी दी जाएगी। बीएस कॉलेज स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा। जिसमें झारखंड सरकार के मंत्री डा. रामेश्वर उरांव शामिल होंगे। इसके अलावे उपायुक्त आवास, व्यवहार न्यायालय, अधिवक्ता भवन, पुलिस लाइन, एसपी आवास, एसडीओ कार्यालय, सदर थाना, कांग्रेस मुख्यालय, भाजपा कार्यालय, डीएवी विद्यालय, विद्या मंदिर, एमएल अग्रवाल इंटर कॉलेज, एमएलए महिला कॉलेज, सदर अस्पताल, सभी थाना, सभी प्रखंड कार्यालय, सभी पंचायत सचिवालय में भी तिरंगे को सलामी दी जाएगी। वहीं 15 अगस्त 2022 को सुबह 7.45 बजे उपायुक्त आवास परिसर में उपायुक्त द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके बाद जिले के पदाधिकारियों द्वारा प्रातः आठ बजे से जिले में स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया जाएगा। बीएस कॉलेज स्टेडियम में होने वाले मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव द्वारा नौ बजकर पांच मिनट पर बीएस कॉलेज स्टेडियम में ध्वजारोहण किया जाएगा। मुख्य अतिथि का आगमन स्टेडियम में सुबह आठ बजकर 50 मिनट पर होगा। इसके बाद वे परेड का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद ध्वजारोहण, राष्ट्रगान, मंत्री का अभिभाषण होगा। मंत्री के अभिभाषण उपरांत पारितोषिक वितरण का कार्यक्रम होगा। सभी कार्यक्रमों में शारीरिक दूरी का पालन किया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम के उपरांत उपायुक्त कार्यालय के समीप समाहरणालय परिसर में सुबह दस बजकर 30 मिनट पर उपायुक्त द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। एसपी द्वारा सुबह दस बजकर 40 मिनट पर एसपी कार्यालय परिसर और 11 बजकर 20 मिनट में पुलिस लाईन में ध्वजारोहण किया जाएगा। उपायुक्त, एसपी एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा उपायुक्त कार्यालय के समीप बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा, समाहरणालय परिसर एवं शंख नदी के पास भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा, गुदरी बाजार में महात्मा गांधी की प्रतिमा, अजय उद्यान स्थित अजय कुमार सिंह की प्रतिमा, पावरगंज चौक स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा, सोमवार बाजार स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा और मैना बगीचा स्थित वीर बुधु भगत की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। उपरोक्त सभी माल्यार्पण कार्यक्रम आठ बजे पूर्वाह्न से 8.45 बजे पूर्वाह्न के बीच संपन्न किए जाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.