Move to Jagran APP

दो दिन बाद खिली धूप, आसमान साफ होन से बढ़ी ठंड

शाम को बढ़ी कनकनी निकले ऊनी कपड़े बाजार में भी बढ़ी रजाई-कंबल की बिक्री।

By JagranEdited By: Published: Mon, 23 Nov 2020 01:24 AM (IST)Updated: Mon, 23 Nov 2020 01:24 AM (IST)
दो दिन बाद खिली धूप, आसमान साफ होन से बढ़ी ठंड
दो दिन बाद खिली धूप, आसमान साफ होन से बढ़ी ठंड

जासं, जमशेदपुर : शहर में दो दिन के बाद रविवार को दिन खुशगवार रहा। सुबह में हल्की धुंध के बाद करीब आठ बजे धूप खिली और आसमान साफ हो गया। इससे शहरवासियों के चेहरे खिल गए। उधर, आसमान के साफ होने से ठंड बढ़ गई है। शाम को हवा में कनकनी थी। न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई है। शनिवार को शहर का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री था, जबकि रविवार को यह 14 डिग्री हो गया। शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री था, जो रविवार को 29 डिग्री रहने की उम्मीद है।

loksabha election banner

मौसम विभाग के मुताबिक 25 नवंबर तक जमशेदपुर का मौसम इसी तरह रहेगा। आसमान साफ रहेगा, तो दिन भर धूप खिली रहेगी। 26 नवंबर से मौसम एक बार फिर बदलने का पूर्वानुमान किया गया है, जिससे 26 को आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे, वहीं 27 नवंबर को सुबह में कोहरा या धुंध रहेगा। इस बीच धीरे-धीरे ठंड बढ़ती जाएगी, क्योंकि न्यूनतम तापमान में गिरावट होती जाएगी। सोमवार को न्यूनतम तापमान 13 व मंगलवार को 14 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जबकि बुधवार को न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की वृद्धि होकर 15 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना है।

बहरहाल, सूर्योपासना के पर्व छठ के दौरान शहरवासियों ने दो दिन जिस बारिश की आशंका में गुजारे, उससे रविवार को निश्चितता मिली। सुबह में लोग ऊनी कपड़े पहनकर निकले। बाजार में भी ऊनी कपड़ों के साथ कंबल व रजाई की बिक्री बढ़ गई। छठ के दोनों दिन अ‌र्घ्य के दौरान बूंदाबादी से शहरवासियों की चिता बढ़ गई थी, रविवार को उससे राहत मिल गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.