Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Mutual Funds मास्टरी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • uttar-pradesh
  • lucknow-city
LIVE BLOG

UP Budget 2022-23 Live Updates: यूपी सरकार के बजट पर मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने कहा- अगले 5 साल के विकास का लक्ष्‍य दर्शा रहा है यह बजट

UP Budget 2022-23 Live Updates: योगी आद‍ित्‍यनाथ सरकार ने आज अपने दूसरे कार्यकाल का करीब 6 लाख 15 हजार करोड़ रुपए का पहला बजट पेश क‍िया है। बजट में सभी सेक्‍टरों पर फोकस क‍िया गया है।

By Prabhapunj MishraThu, 26 May 2022 02:45 PM (GMT+05:30)
News Article Hero Image

लखनऊ, जेएनएन । उत्‍तर प्रदेश की योगी आद‍ित्‍यनाथ सरकार ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए आज विधानमंडल में करीब 6 लाख 15 हजार करोड़ रुपए का पहला बजट पेश क‍िया। व‍ित्‍त मंत्री सुरेश खन्‍ना ने बजट पेश क‍िया है। बजट में प्रदेश की सुरक्षा व्‍यवस्‍था, मह‍िलाओं की सुरक्षा, युवाओं को नौकरी, क्रष‍ि, सह‍ित सभी सेक्‍टरों में फोकस क‍िया गया है। बजट पेश होने के बाद सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि यह बजट अगले 5 साल के विकास का लक्ष्‍य दर्शा रहा है। उज्‍ज्‍वल भव‍िष्‍य का ड्राफ्ट बजट कहा जाना चाह‍िए।

यह योगी सरकार का छठवां और प्रदेश की भाजपा सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट है। बजट के केंद्र में भाजपा का लोक कल्याण संकल्प पत्र होगा जिसमें किये गए वादों को साकार करने की दिशा में कदम बढ़ाकर सरकार वर्ष 2024 में होने वाले लोक सभा चुनाव के लिए पुख्ता जमीन तैयार करेगी। बजट पेश करने से पहले प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने अपने आवास पर पूजा पाठ किया।

UP Budget 2022 Latest Hindi Updates

26 May 20222:37:54 PM
सपा प्रमुख अख‍िलेश यादव ने कहा ये बजट नहीं बंटवारा है
blog images

अख‍िलेश यादव ने ट्वीट करते हुए ल‍िखा क‍ि, इस सरकार का कहने को ये बजट छठा है, पर इसमें कुछ बढ़ा नहीं, सब कुछ घटा है! इसमें जनपक्ष नदारद, बस सरकारी विभागों का वारा-न्यारा है… दरअसल ये बजट नहीं बंटवारा है!

26 May 20222:24:34 PM
आत्मनिर्भरता एवं जन-जन के विकास’ का संकल्प: योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज पेश हुए वित्तीय वर्ष 2022-2023 के बजट में आत्मनिर्भरता एवं जन-जन के विकास’ का संकल्प है।

Koo App
आदरणीय प्रधानमंत्री जी के यशस्वी नेतृत्व में उ. प्र. को ’01 ट्रिलियन डॉलर’ की अर्थव्यवस्था बनाने हेतु डबल इंजन की भाजपा सरकार कार्य कर रही है। आज पेश हुए वित्तीय वर्ष 2022-2023 के बजट में ’आत्मनिर्भरता एवं जन-जन के विकास’ का संकल्प है। उत्तर प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई!
- Yogi Adityanath (@myogiadityanath) 26 May 2022

/

26 May 20222:08:47 PM
यूपी सरकार के बजट में बेट‍ियों और मह‍िलाओं के ल‍िए बहुत कुछ है खास

बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओं के आवाहन में यूपीएसईई 2018 की 100 टॉपर छात्राओं को लैपटॉप और 100 टॉपर एससी और एसटी छात्राओं को लैपटॉप प्रदान किया गया है। सूक्ष्म एवं लघु उद्योग क्षेत्र में मिशन शक्ति कार्यक्रम के अन्तर्गत महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण तथा कौशल विकास के लिए 20 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बेहतर कार्य प्रदर्शन के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से सितम्बर 2021 से 1500 रुपये प्रतिमाह की दर से प्रोत्साहन राशि प्रदान की रही है।

26 May 20221:50:29 PM
योगी आद‍ित्‍यनाथ सरकार के इस बजट में बेहतर चिकित्सा सुविधा देने का संकल्प

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में बजट पेश करने वाले वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि बजट 2022-23 में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सेक्टर को लेकर विशेष प्रावधान किया गया है। जिससे की लोगों को विशेष चिकित्सा सुविधा आसानी से उपलब्ध हो सके। प्रदेश की सरकार प्रत्येक व्यक्ति को हर जगह पर बेहतर चिकित्सा सुविधा सुलभ कराने की दिशा में निरन्तर कार्य कर रही है। विभिन्न वायरस जनित संक्रामक रोगों पर नियंत्रण एवं उपचार की क्षमता में अभूतपूर्व वृद्धि रिकार्ड समय में की गई। इसके साथ ही राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के लिए अब 10,547 करोड़ 42 लाख रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।

26 May 20221:44:25 PM
बजट में सभी का ध्यान, छात्र तथा किसान के साथ बुजुर्ग, महिला व मंदिर के विकास के लिए मिला धन

 त्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने गुरुवार को विधानसभा में अपने दूसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश किया। भाजपा के सबसे अनुभवी नेताओं में से प्रदेश के संसदीय कार्य एवं वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने दोनों कार्यकाल मिलाकर पांचवीं बार बजट पेश किया। सरकार के बजट में हर वर्ग का ख्याल रखा गया है।

छात्र के साथ किसान, बुजुर्ग व महिला के हितों को वरीयता देने के लिए धन की व्यवस्था है। भाजपा सरकार ने मिशन 2024 को ध्यान में रखकर इस बार के बजट में विकास की हर योजना पर फोकस किया है।

26 May 20221:32:01 PM
अगले 5 साल के विकास का लक्ष्‍य दर्शा रहा यह बजट- सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ
blog images

बजट पेश होने के बाद त‍िलक हाल में प्रेस कांफ्रेंस में सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ ने कहा कि यह बजट अगले 5 साल के विकास का लक्ष्‍य दर्शा रहा है। उज्‍ज्‍वल भव‍िष्‍य का ड्राफ्ट बजट कहा जाना चाह‍िए। उन्‍होंने इसे प्रदेश की जनआकांक्षाओं के मुताब‍िक बजट करार दिया है। सीएम योगी ने कहा कि नि:शुल्‍क सोलर पैनल को किसानों को मुहैया कराने का लक्ष्‍य रखा गया है। नाव खरीद के लिए 40 फीसदी सब्‍सिडी की योजना का ऐलान किया गया है।

26 May 20221:24:35 PM
मुख्‍यमंत्री योगी ने कहा- प्रदेश की 25 करोड़ जनता की जन आकांंक्षाओं के रूप में लाया गया है

 बजट पेश होने के बाद मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने कहा ये बजट प्रदेश की 25 करोड़ जनता की जन आकांंक्षाओं के रूप में लाया गया है।

26 May 202212:58:52 PM
बजट पेश करने के दौरान वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा- जनता पार्टी में विश्वास कायम रखा

बजट पेश करने के दौरान वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की वर्तमान सरकार के इस द्वितीय कार्यकाल के पहले वित्तीय वर्ष 2022-2023 का बजट इस सम्मानित सदन के समक्ष प्रस्तुत करते हुये मैं प्रदेश की जनता का अभिनन्दन करना चाहूंगा जिसने हमारी सरकार के पिछले कार्यकाल में किये गये जन कल्याण और विकासोन्मुखी कार्य को देखते हुये जाति धर्म और समुदाय के समीकरण को नकारकर उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा को बनाये रखने के लिये भारतीय जनता पार्टी में विश्वास कायम रखते हुये हमें पुन: सेवा का अवसर प्रदान किया है।

26 May 202212:39:00 PM
युवाओं के ल‍िए योगी आद‍ित्‍यनाथ सरकार ने बजट में क‍िए बड़े एलान

स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2022-2023 के लिये 1500 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित।

वाराणसी में अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की स्थापना के लिये भूमि क्रय हेतु 95 करोड़ रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित।

मेरठ में मेजर ध्यानचन्द खेल विश्वविद्यालय की स्थापना हेतु 50 करोड़ रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित।

भारत सरकार की खेलो इंडिया एक जनपद- एक खेल योजनान्तर्गत प्रदेश के 75 जनपदों में खेलों इण्डिया सेन्टर्स की स्थापना प्रस्तावित है।

26 May 202212:28:48 PM
उत्‍तर प्रदेश के तीन ज‍िलों में तीन महिला पीएसी बटालियन का गठन

लखनऊ, गोरखपुर और बदायूं में तीन महिला पीएसी बटालियन का गठन का प्रस्‍ताव।

प्रदेश के समस्त जनपदों में जनपद स्तर पर साइबर हेल्प डेस्क स्थापना की जा रही है. महिला सामर्थ्य योजना हेतु 72 करोड़ 50 लाख रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित की गयी है।

26 May 202212:27:27 PM
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना हेतु 600 करोड़ रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित

- यूपी में दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान की धनराशि जो वर्ष 2017 के पूर्व मात्र 300 रूपये प्रतिमाह प्रति व्यक्ति थी, को बढ़ाकर 1000 रूपये प्रतिमाह कर दिया गया है।

- प्रदेश के 11 लाख से अधिक दिव्यांगजन इससे लाभान्वित हो रहे हैं। वित्तीय वर्ष 2022-2023 के बजट में योजना हेतु 1000 करोड़ रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।

26 May 202212:25:44 PM
योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल में महिला उत्थान पर फोकस

यूपी के सभी जनपदों के समस्त 1535 थानों पर महिला बीट आरक्षी नामित करते हुये महिला हेल्प डेस्क की स्थापना। जनपदों में 2,740 महिला पुलिस कार्मिकों को 10,370 महिला बीटों का आवंटन किया गया।

26 May 202212:24:14 PM
गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2015 रूपये प्रति क्विंटल निर्धारित

गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2015 रूपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया। धान सामान्‍य का समर्थन मूल्य 1940 रूपये प्रति क्विंटल और धान ग्रेड - ए का समर्थन मूल्य 1960 रूपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।

34,307 राजकीय नलकूपों तथा 252 लघु डाल नहरों द्वारा कृषकों को मुफ्त सिंचाई सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है।

26 May 202212:21:36 PM
योगी सरकार 2.0 के पहले बजट में किसानों के कल्याण के लिए बड़े ऐलान

किसानों की दुर्घटनावश मौत या दिव्यांगता की दशा में अधिकतम 5 लाख रूपये दिये जाने का प्रावधान है।

वित्तीय वर्ष 2022-2023 के बजट में इस योजना हेतु 650 करोड़ रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।

कृषकों को सिंचाई हेतु डीजल विद्युत के स्थान पर वैकल्पिक ऊर्जा प्रबन्धन के अन्तर्गत प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान योजना के अन्तर्गत कृषकों के प्रक्षेत्रों पर सोलर पम्पों की स्थापना करायी जा रही है।

वर्ष 2022-2023 में 119.30 लाख मीट्रिक टन उर्वरक वितरण का लक्ष्य है।

26 May 202212:19:44 PM
पीएम ग्राम सड़क योजना के लिए 7373 करोड़ का बजट

कृषि क्षेत्र में 5.1 प्रतिशत विकास दर पाने का लक्ष्य। गन्ना भुगतान के लिए 1 हजार करोड़ का बजट। कान्हा गौशाला और बेसहारा पशु के लिए 100 करोड़ रुपये।

26 May 202212:17:51 PM
योगी आद‍ित्‍यनाथ सरकार के बजट में कुंभ मेला प्रयागराज के लिए 100 करोड़

प्रदेश की योगी आद‍ित्‍यनाथ सरकार ने अपने पहले बजट में कुंभ मेला प्रयागराज के लिए 100 करोड़ रुपये की घोषणा की है। स्वच्छ भारत मिशन शहरी के लिए 1353 करोड़ रुपये। बुंदेलखंड की विशेष योजना के लिए 500 करोड़ रुपये की घोषणा की है।

26 May 202212:13:26 PM
कल्याण सिंह के नाम पर लाई गई उन्नति योजना

कल्याण सिंह के नाम पर ग्राम उन्नति योजना लाई गई है। योजना के तहत गांव में सोलर लाइट लगाएगी सरकार।

26 May 202212:05:52 PM
अयोध्या में होगा सूर्यकुंड विकास, 140 करोड़ मिले

अयोध्या में सूर्यकुंड विकास 140 करोड़ रुपये से होगा। बुंदेलखंड में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर बनाया जाएगा। कानपुर मेट्रो रेल को 747 करोड़ रुपये म‍िले हैं। आगरा मेट्रो रेल को 597 करोड़ रुपये म‍िले है। दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर को 1306 करोड़ रुपये म‍िले हैं।

26 May 202212:00:53 PM
काशी विश्वनाथ राजघाट पुल के लिए 500 करोड़ रुपये की घोषणा

बजट में बाढ़ नियंत्रण के लिए 2700 करोड़ रुपये और नमामि गंगे में जल जीवन मिशन को 19500 करोड़ रुपये की घोषणा की गई है। बिजली में रीवैम्प के लिए 31 हजार करोड़ रुपये की घोषणा व‍ित्‍त मंत्री ने की है।

26 May 202211:57:59 AM
उत्‍तर प्रदेश में ग्रीन फील्ड और इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए 500 करोड़ रुपये की घोषण

बजट में मेरठ-प्रयागराज गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए 695 करोड़ और पीडब्‍लूडी की सड़कों के लिए 18500 करोड़ रुपये की घोषणा की गई है।

26 May 202211:56:19 AM
यूपी के 14 मेडिकल कॉलेजों को 2100 करोड़ का बजट

- यूपी के 14 मेडिकल कॉलेजों को 2100 करोड़ रूपूये

- प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना के लिए 897 करोड़ रुपये

- बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे, डिफेंस कॉरिडोर के किनारे विकास कार्य होंगे

26 May 202211:54:52 AM
वृद्धावस्था पेंशन 500 से बढ़ाकर 1000

 योगी आद‍ित्‍यनाथ सरकार ने वृद्धावस्था पेंशन 500 से बढ़ाकर 1000 की।

26 May 202211:53:14 AM
यूपी बजट में बड़ा ऐलान- 5 साल में 4 लाख नौकरियां देने का लक्ष्य

बजट पेश करते हुए व‍ित्‍त मंत्री सुरेश खन्‍ना ने बताया क‍ि योगी आद‍ित्‍यनाथ सरकार अगले पांच वर्षों में  प्रदेश के 4 लाख लोगों को देगी नौकर‍ियां।

26 May 202211:48:24 AM
पुलिस के आवासीय भवनों के लिये 800 करोड़ रूपये

बजट में पुलिस के आवासीय भवनों के लिये 800 करोड़ रूपये। अनावासीय भवनों के लिये 800 करोड़ रूपये। नवसृजित जनपदों में पुलिस के आवासीय और अनावासीय भवनों हेतु 300 करोड़ रूपये तथा नवसृजित जनपदों में पुलिस लाईन के निर्माण के लिये भूमि क्रय हेतु 65 करोड़ 70 लाख रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।

26 May 202211:47:05 AM
मुख्य मंत्री लघु सिंचाई योजना हेतु 1000 करोड़ रूपये

प्रदेश में 34,307 राजकीय नलकूपों तथा 252 लघु डाल नहरों द्वारा कृषकों को मुफ्त सिंचाई सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है। मुख्य मंत्री लघु सिंचाई योजना हेतु 1000 करोड़ रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।

26 May 202211:44:07 AM
यूपी बजट के बड़े ऐलान- वाराणसी और गोरखपुर में चलेगी मेट्रो

 वाराणसी और गोरखपुर में मेट्रो रेल शुरू करने के लिए 100 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है।

26 May 202211:42:59 AM
यूपी में वर्ष 2022-2023 में 60.20 लाख कुन्टल बीजों का वितरण किया जाना प्रस्तावित

 कृषि उत्पादन में गुणवत्तायुक्त बीजों का सर्वाधिक महत्व है। इसलिये वर्ष 2021-2022 में 60.10 लाख कुन्टल बीजों का वितरण किया गया है। वर्ष 2022-2023 में 60.20 लाख कुन्टल बीजों का वितरण किया जाना प्रस्तावित है। प्रदेश सरकार द्वारा कृषकों को पर्याप्त मात्रा में उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करायी जा रही है।

26 May 202211:37:14 AM
UP Budget: महिलाओं की सुरक्षा के लिए 523 करोड़ 34 लाख रूपये की व्यवस्था

सेफ सिटी योजना के अन्तर्गत महिलाओं की सुरक्षा के लिए लखनऊ, गौतमबुद्ध नगर, आगरा, वाराणसी, गोरखपुर, प्रयागराज में योजना लागू किए जाने हेतु 523 करोड़ 34 लाख रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित।
- जनपदीय थानों हेतु सुरक्षा उपकरणों और अस्त्र / शस्त्र हेतु 250 करोड़ रूपये की बजट व्यवस्था प्रस्तावित।
- विधि विज्ञान प्रयोगशालाओं की स्थापना और यूपी फोरेंसिक साइंस इंस्टीट्यूट लखनऊ का निर्माण कराया जा रहा है।

26 May 202211:35:43 AM
UP Budget 2022 बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कविता पढ़ी

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कविता पढ़ी, उन्‍होंने कहा-
वह पथ क्या , पथिक कुशलता क्या,
जिस पथ में बिखरे शूल न हों,
नाविक की धैर्य परीक्षा क्या,
जब धाराएं प्रतिकूल न हो।

26 May 202211:33:32 AM
Budget 2022: यूपी 112 के लिए 730 करोड़ 88 लाख रूपये

यूपी 112 योजना के द्वितीय चरण के लिए 730 करोड़ 88 लाख रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।

26 May 202211:32:35 AM
UP Budget 2022 यूपी विशेष सुरक्षा बल के गठन के ल‍िए 276 करोड़ 66 लाख रूपये की व्यवस्था

महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए यूपी विशेष सुरक्षा बल का गठन किया गया है, जिसके लिए 276 करोड़ 66 लाख रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।

26 May 202211:31:50 AM
UP Budget 2022 पांच जि‍लों में बनेंगे एटीएस सेन्टर

मेरठ, बहराइच, कानपुर, आजमगढ़ और रामपुर में एटीएस सेन्टर का निर्माण कराया जायेगा

26 May 202211:30:56 AM
UP Budget 2022: यूपी में 15 हजार सोलर पंप की स्‍थापना होगी

बजट पेश करते हुए व‍ित्‍त मंत्री सुरेश खन्‍ना ने बताया क‍ि यूपी में 15 हजार सोलर पंप की स्‍थापना होगी

26 May 202211:29:49 AM
UP Budget 2022: दो करोड़ स्‍मार्ट फोन और टेबलेट के ल‍िए 1500 करोड़

व‍ित्‍त मंत्री ने बताया यूथ के ल‍िए दो करोड़ स्‍मार्ट फोन और टेबलेट के ल‍िए 1500 करोड़

26 May 202211:27:16 AM
UP Budget 2022: सुरेश खन्‍ना बोले यूपी में 15 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है

सुरेश खन्ना ने अपने बजट भाषण में कहा कि उत्तरप्रदेश में राशन की नेशनल पोर्टिबिल्टी लागू है। देश मे विशाल खाद्यान्न वितरण अभियान जारी है। यूपी में 15 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है। पिछले 5 वर्षों में पीएम आवास ने 42 लाख 50 हजार आवास दिए गए।

26 May 202211:24:34 AM
UP Budget 2022 प्रदेश के समस्‍त जनपदों में साइबर हेल्‍प डेस्‍क बनेगी

 व‍ित्‍त मंत्री सुरेश खन्‍ना ने कहा- प्रदेश के समस्‍त जनपदों में साइबर हेल्‍प डेस्‍क बनेगी

26 May 202211:22:10 AM
UP Budget 2022: सुरेश खन्‍ना ने कहा हमने प्रदेश में कानून का राज कायम किया है

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि हमने प्रदेश में कानून का राज कायम किया।  स्वास्थ्य,शिक्षा क्षेत्र में बहुत काम किया गया। पीएम और सीएम के मार्गदर्शन में विकास हुआ। कोरोना काल में सरकार जनता के साथ खड़ी रही। किसानों को गन्ना मूल्य का भुगतान किया गया।

26 May 202211:16:47 AM
UP Budget 2022 व‍ित्‍त मंत्री ने कानून व्‍यवस्‍था के बारे में बताया तो सीएम ने बजाई डेस्‍क

बजट पेश करने से पहले व‍ित्‍त मंत्री सुरेश खन्‍ना सरकार की उपलब्‍धि‍यां बता रहे हैं। इस दौरान उन्‍होंने जैसे ही प्रदेश की कानून व्‍यवस्‍था के बारे में बताना शुरु क‍िया मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने मुस्‍कुराते हुए डेस्‍क बजाना शुरु कर दी। मुख्‍यमंत्री के साथ अन्‍य सदस्‍यों ने भी ताली बजाई।  

26 May 202211:09:17 AM
UP Budget 2022 उत्‍तर प्रदेश सरकार के बजट से रियल एस्टेट को यह है अपेक्षा

- भवन निर्माण की वस्तु सरिया, सीमेंट, डस्ट सहित हर वस्तुओं के भाव कम किए जाएं।

- शहर के रियल एस्टेट को अतिरिक्त छूट मिले, जिससे लागत कम आए।

- हाउसिंग लोन में ब्याज में और छूट होनी चाहिए।- प्रोजेक्ट सही समय पर तैयार हो, इसके लिए बिल्डर्स के लिए नियमों में सरलीकरण किया जाए।

26 May 202211:07:31 AM
UP Budget 2022 उत्‍तर प्रदेश के उद्यमियों की यूपी सरकार के बजट से उम्मीद

- औद्योगिक क्षेत्र के विस्तार के लिए जमीन की जरूरत को पूरा किया जाए।

- खेल इंडस्ट्रीज के लिए यहां टेस्टिंग लैब की स्थापना की जाएं।

- उद्योगों में प्रयोग होने वाली पीएनजी पर अनुदान प्रदान किया जाए।

- उद्योग लगाने के लिए सिंगल विंडो सिस्टम की व्यवस्था जनपद में होनी चाहिए।

- एक्सप्रेस वे के साथ नवनिर्मित हाईवे के किनारे उद्योग लगाने के लिए जमीन आवंटित की जाए।

26 May 202211:05:47 AM
UP Budget 2022 व‍ित्‍त मंत्री सुरेश खन्‍ना बता रहे हैं सरकार की उपलब्‍ध‍ियां

व‍ित्‍त मंत्री सुरेश खन्‍ना UP Budget 2022-23 पेश करने से पहले व‍िधान भवन में सदस्‍यों के सामने सरकार की उपलब्‍ध‍ियां ग‍िना रहे हैं।

26 May 202211:00:13 AM
UP Budget 2022 मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ के साथ व‍िधान भवन पहुंचे व‍ित्‍त मंत्री सुरेश खन्‍ना
blog images

 योगी आद‍ित्‍यनाथ सरकार 2.0 अपना पहला बजट पेश करने वाली है। बजट पेश करने के ल‍िए  मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ के साथ व‍ित्‍त मंत्री सुरेश खन्‍ना व‍िधान भवन पहुंच चुके हैं।

26 May 202210:34:50 AM
UP Budget 2022: बजट के जरिये प्रदेश के बुनियादी ढांचे के विकास को रफ्तार देने की होगी कोश‍िश

योगी आदित्यनाथ सरकार प्रदेश के बुनियादी ढांचे के विकास को रफ्तार देने के साथ इस बजट के जरिये किसानों, महिलाओं और युवा वर्ग को साधने की पुरजोर कोशिश करेगी। बजट में केन्द्रीय योजनाओं का आवंटन बढऩा तय है। नए बजट का आकार लगभग 6.1 लाख करोड़ रुपये होने का अनुमान है।

26 May 202210:31:20 AM
वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा- बजट में भाजपा के लोक कल्याण संकल्प पत्र का रखा गया है ध्‍यान
blog images

वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि बजट बनाने में भाजपा के लोक कल्याण संकल्प पत्र का विशेष तौर पर ध्यान रखा गया है। करीब छह लाख, दस हजार करोड़ के इस बजट के केन्द्र में भाजपा का लोक कल्याण संकल्प पत्र होगा जिसमें किये गए वादों को साकार करने की दिशा में कदम बढ़ाया गया है।

26 May 202210:24:45 AM
मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने ट्वीट कर बताया कैसा होगा यूपी सरकार का बजट

मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने ट्वीट कर लिखा, उत्तर प्रदेश के समग्र विकास को समर्पित लोक-कल्याणकारी बजट आज सदन में प्रस्तुत किया जाएगा. आदरणीय प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से डबल इंजन की भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश को देश का ग्रोथ इंजन बनाने हेतु अनवरत कार्य कर रही है।

26 May 20229:46:31 AM
यूपी के इटावा में गुजरात जा रही बस रेलिंग तोड़कर पलटी, 18 घायल

इटावा में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार को तड़के बलरामपुर से राजकोट गुजरात जा रही स्लीपर बस किलोमीटर 137 के समीप पलट गई। बस एक्सप्रेस-वे की रेलिंग तोड़कर नीचे जाकर पलट गई। जिससे 18 यात्री घायल हो गये। बस में यात्रियों को भूसे की तरह भरा गया था। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। यह इलाका औरैया जनपद के उमरैन क्षेत्र का है। पुलिस ने घायलों को उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई व कन्नौज जनपद के सौरिख सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया है। बस को हटवाकर एक्सप्रेस-वे के रास्ते को साफ कराया गया।

26 May 20229:32:04 AM
UP Budget 2022-23: बजट पेश करने से पहले मुख्‍यमंत्री आवास पर होगी योगी कैबिनेट की बैठक

व‍िधानसभा में बजट पेश करने से पहले योगी कैबिनेट की बैठक आज मुख्यमंत्री आवास पर होगी। बता दें क‍ि आज योगी सरकार वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए आज विधानमंडल में बजट पेश करेगी। यह योगी सरकार का छठवां और दूसरे कार्यकाल का पहला बजट होगा।

26 May 20229:10:58 AM
बजट पेश करने से पहले वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने की पूजा
blog images

योगी आद‍ित्‍यनाथ सरकार आज अपना पहला बजट पेश करेगी। विधानसभा में बजट पेश करने से पहले अपने वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने आवास पर पूजा की। 

26 May 20228:45:45 AM
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में सात जुलाई से सप्ताह में पांच दिन होगी पढ़ाई

इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय और इसके संघटक कालेजों में सात जुलाई से पांच दिन पढ़ाई होगी। हालांकि शनिवार को भी इवि और संघटक कालेज खुले रहेंगे, पर इस दिन पठन-पाठन नहीं होगा। इवि के कुलसचिव प्रो. एनके शुक्ल ने इसका निर्देश जारी किया है। लंबे समय बाद कोरोना संकट टलने पर इवि खुलने पर खासी चहल पहल रहने की उम्मीद है।

26 May 20228:32:33 AM
योगी सरकार का छठवां और दूसरे कार्यकाल का पहला बजट आज होगा पेश

योगी सरकार वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए आज विधानमंडल में बजट पेश करेगी। यह योगी सरकार का छठवां और दूसरे कार्यकाल का पहला बजट होगा। बजट के केंद्र में भाजपा का लोक कल्याण संकल्प पत्र होगा जिसमें किये गए वादों को साकार करने की दिशा में कदम बढ़ाकर सरकार वर्ष 2024 में होने वाले लोक सभा चुनाव के लिए पुख्ता जमीन तैयार करेगी।

26 May 20228:31:45 AM
ज्ञानवापी मामले में आज वाराणसी कोर्ट में होगी सुनवाई

ज्ञानवापी मस्‍जि‍द व‍िवाद में आज वाराणसी कोर्ट में सुनवाई होगी। वहीं ज्ञानवापी मस्‍जि‍द पर‍िसर में पूजा करने को लेकर दायर की गई याच‍िका में 30 मई को सुनवाई होगी। 

26 May 20228:29:47 AM
श्रीकृष्ण जन्मभूमि स्‍थान के मालिकाना हक को लेकर आज मथुरा कोर्ट में होगी सुनवाई

मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि स्‍थान और उससे सटी हुई शाही ईदगाह मस्जिद है, जिस पर जमीन के मालिकाना हक को लेकर विवाद चल रहा है। इस विवाद पर आज मथुरा कोर्ट में सुनवाई होगी। 

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us