Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Agra News: ताजमहल देखने आई पर्यटक की तबीयत बिगड़ी, बेहोश होकर गिर गई महिला

    Updated: Thu, 12 Jun 2025 07:24 PM (IST)

    महाराष्ट्र से आए पर्यटकों के एक समूह में 70 वर्षीय विमल देवकर ताजमहल से बाहर निकलते समय गर्मी के कारण बेहोश हो गईं। ताज सुरक्षा पुलिस की क्विक रिस्पांस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार दिलाया और अस्पताल भेजा। समय पर इलाज मिलने से उनकी जान बच गई और साथी पर्यटकों ने आगरा पुलिस का आभार जताया।

    Hero Image
    आगरा: ताजमहल पर बेहोश हुई बुजुर्ग पर्यटक

    जागरण संवाददाता, आगरा। महाराष्ट्र के अहिल्या नगर से पर्यटकों का समूह गुरुवार दोपहर ताजमहल देखने आया था। दोपहर 2:30 बजे ताजमहल के पश्चिमी गेट से बाहर आते समय 70 वर्षीय विमल देवकर गर्मी की वजह से बेहोश होकर गिर गईं। साथी पर्यटक सचिन महाराज ने ताज सुरक्षा पुलिस की क्विक रिस्पोंस टीम को सूचित किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके बाद पुलिस ने पश्चिमी गेट पार्किंग स्थित पर्यटक सुविधा केंद्र से चिकित्सक डा. रिंकू बघेल और एंबूलेंस को बुलाया। महिला पर्यटक को प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल भेजा गया। जांच में महिला का आक्सीजन लेवल लो पाया गया। उसे तुरंत आक्सीजन दी गई। समय पर उपचार मिलने से पर्यटक को होश आ गया। साथी पर्यटकों ने समय पर उपचार उपलब्ध कराने को आगरा पुलिस का आभार जताया।