Move to Jagran APP

दुनिया की सबसे महंगी कॉफी में शामिल है सिवेट कैट के मल से बनी ये Coffee, कीमत जान चौंक जाएंगे आप

पूर्वी सिंहभूम के जंगलों में सिवेट कैट छोटे-मोटे जीवों के साथ जंगली फल खाती है और अपना अधिकांश जीवन पेड़ की टहनियों पर बिताती है। इन्हें यहां बढ़ावा देने की दिशा में काम किया जाएगा। यहां भी कॉफी तैयार करने की संभावना तलाशी जाएगी।

By Sanjay PokhriyalEdited By: Published: Tue, 23 Feb 2021 02:56 PM (IST)Updated: Wed, 24 Feb 2021 09:20 AM (IST)
दुनिया की सबसे महंगी कॉफी में शामिल है सिवेट कैट के मल से बनी ये Coffee, कीमत जान चौंक जाएंगे आप
झारखंड में पूर्वी सिंहभूम के दलमा और घाटशिला के जंगल में घायल अवस्था में मिली दुर्लभ सिवेट कैट। जागरण

मनोज सिंह, जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम के दलमा व घाटशिला के जंगलों में दुर्लभ सिवेट कैट मिली है। कई खूबियों से भरी दुर्लभ सिवेट कैट श्रीलंका व अफ्रीका के अलावा दक्षिण भारत के जंगलों में पाई जाती है। झारखंड में हाल में दो सिवेट कैट मिलने से वन विभाग उत्साहित है। इसके मल से दुनिया की सबसे महंगी कॉफी बनती है। इसके मल से बनाई जाने वाली एक पौंड (453 ग्राम) कॉफी की कीमत 40 से 50 हजार रुपये तक होती है यानी प्रति किलो करीब एक लाख रुपये।

loksabha election banner

सिवेट कैट को कस्तूरी बिलाव भी कहा जाता है। वजह है उससे निकलने वाली कस्तूरी जैसी महक। इसके शरीर में एक ग्रंथि होती है जिससे गाढ़ा, सुगंधित, पीला पदार्थ निकलता है, जिससे कस्तूरी जैसी महक आती है। इससे बनाया जाने वाला इत्र काफी महंगा होता है।

ऐसे बनती है महंगी कॉफी : जंगल में मिलने वाली कॉफी व चेरी के फल को सिवेट कैट निगल जाती है। इसके गुदे को तो वह पचा लेती है, लेकिन मल के साथ बीज बाहर आ जाता है। मल से बीज को अलग कर प्रॉसेस किया जाता है। धोकर भूना जाता है। फिर इसे पीसकर कॉफी बनाई जाती है। सिवेट कॉफी की सऊदी अरब, दुबई, अमेरिका, यूरोप आदि देशों में काफी मांग है।

घायल अवस्था में मिली थी सिवेट कैट : दलमा के अलावा कुछ दिनों पूर्व जमशेदपुर के घाटशिला रेंज के जंगल में एक सिवेट कैट घायल अवस्था में मिली थी। इसका इलाज घाटशिला के पशु चिकित्सक डॉ. शंकर सिंह ने किया था। गंभीर अवस्था को देखते हुए डा. शंकर ने उसे टाटा जू ले जाने की सलाह दी थी। इलाज के बाद यह फिलहाल जू में ही है। उसके स्वस्थ होने से वन विभाग ने राहत की सांस ली।

दलमा में संरक्षित है सिवेट कैट : डीएफओ इको सेंसेटिव जोन के रूप में चिह्नित व हाथियों के लिए संरक्षित दलमा वन्य प्राणी आश्रयणी के डीएफओ डॉ. अभिषेक कुमार कहते हैं कि सिवेट कैट का दलमा जंगल में मिलना उत्साहजनक है। यह संरक्षित जीव कभी-कभी नजर आता है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.