चित्रकूट में अवैध शराब की दस भट्टी तोड़ी, साढ़े पांच कुंटल लहन नष्ट
जागरण संवाददाता चित्रकूट पुलिस और आबकारी की संयुक्त टीम ने रविवार को कर्वी कोतवाली क्ष्
जागरण संवाददाता, चित्रकूट : पुलिस और आबकारी की संयुक्त टीम ने रविवार को कर्वी कोतवाली क्षेत्र के भैंरो पागा मछली मंडी मोहल्ला में अवैध शराब को लेकर छापेमारी की। मंदाकिनी किनारे सुलग रही दस अवैध शराब की भट्टी को तोड़कर साढ़े पांच कुंटल लहन नष्ट किया। टीम को देख शराब बनाने वाले अधिकांश लोग भाग गए। एक महिला को 30 लीटर कच्ची शराब के साथ टीम ने दबोचा है। आबकारी निरीक्षक विनोद कुमार राव, मुख्य आरक्षी सूर्यप्रकाश शुक्ला, आरक्षी कौशल किशोर व महिला आरक्षी कविता और कर्वी कोतवाली के उप निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह , आरक्षी अरविद राठौर और अजय तिवारी ने रविवार को दिन में 12 बजे मिश्रित व अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम के लिए अभियान चलाया। संयुक्त टीम मछली मंडी मंदाकिनी नदी के किनारे पहुंची तो अवैध शराब बनाने वालों में भगदड़ मच गई। पुलिस को देख वह नदी में छलांग लगाकर पार कर गए। महिलाएं भी भागने में सफल रही। टीम ने नदी किनारे करीब दस शराब भट्टी सुलगते हुई पाई। जिनको तोड़ दिया और मटकों में फूल रही महुआ की करीब साढ़े पांच कुंटल लहन नष्ट कर दी। आबकारी निरीक्षक ने बताया कि मौके से शिवदुलारी पत्नी कामता निवासी कपसेठी को पकड़ गया है उसके पास से 30 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई है।
------------------------
चार तस्कर 42 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार जागरण संवाददाता, चित्रकूट : कर्वी कोतवाली पुलिस ने चार तस्करों को 42 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। वे मध्य प्रदेश व बिहार से गांजा लाकर जिले में सप्लाई करते थे। पुलिस ने ट्रैक्टर भी पकड़ा है जिसमें वे गांजा लेकर आ रहे थे।
मुखबिर की सूचना पर कर्वी कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार पाठक व एसआइ राजीव कुमार संतोषी माता मंदिर शंकर बाजार से गांजा लदा एक ट्रैक्टर पकड़ा। उसमें सवार जनक वर्मा , देवनारायण दोनों निवासी नई दुनिया बनकट, विजय शंकर साहनी पुत्र दरोगा साहनी निवासी हरदौली का पुरवा टोला थाना मीरगंज जनपद गोपाल गंज बिहार और विद्यासागर उर्फ देवा रुकमा बुजुर्ग एकडाडी थाना बहिलपुरवा जनपद चित्रकूट को भी दबोच लिया। कोतवाल ने बताया कि चारों लोग 42 किलो गांजे के साथ पकड़ गए हैं। ट्रैक्टर को सीज किया गया। यह लोग काफी दिनों से गांजा की तस्करी कर रहे थे। पुलिस को काफी समय से इनकी तलाश थी। मध्य प्रदेश व बिहार के गांजा की तस्करी कर गांव-गांव सप्लाई करते थे।