Move to Jagran APP

देवरिया में सपा कार्यकर्ताओं ने जलाया सरकार का पुतला

समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रणवीर यादव ने कहा कि प्रदेश में आए दिन बलात्कार छेड़खानी हत्या डकैती राहजनी अपहरण की घटनाएं हो रही है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Jan 2021 12:48 AM (IST)Updated: Fri, 15 Jan 2021 12:48 AM (IST)
देवरिया में सपा कार्यकर्ताओं ने जलाया सरकार का पुतला
देवरिया में सपा कार्यकर्ताओं ने जलाया सरकार का पुतला

देवरिया : प्रदेश की खराब कानून-व्यवस्था के विरोध में गुरुवार को समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने पोस्टमार्टम चौराहा स्थित चन्द्रशेखर आजाद चौक पर सरकार का पुतला दहन किया। घटना में जांच कर कार्रवाई की मांग की। सपा नेता विजय रावत ने कहा कि जालौन जिले में भाजपा नेता द्वारा बच्चों के साथ किया गया यौन उत्पीड़न मानवता पर कलंक है। इस घटना से स्पष्ट हो रहा है कि भाजपा नेता किस हद तक गिर चुके है। भाजपा सरकार में प्रदेश की कानून-व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो चुकी है। भाजपा सरकार में आम जन अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है।

loksabha election banner

समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रणवीर यादव ने कहा कि प्रदेश में आए दिन बलात्कार, छेड़खानी, हत्या, डकैती, राहजनी, अपहरण की घटनाएं हो रही है। पूरा प्रदेश अराजकता की आग में जल रहा है। प्रदेश में दिनदहाड़े हो रही हत्याओं से खौफ का माहौल व्याप्त है। प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। बहू, बेटियां, महिलाएं, सुरक्षित नहीं है। प्रदेश की भाजपा सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही है। पूरे प्रदेश में दलितों, पिछड़ों, व अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न हो रहा है।

इस दौरान पूर्व प्रदेश सचिव हरिओम यादव, वृजानंद यादव, देवेन्द्र भारती, रामप्रीत यादव, हरिकेवल, शौर्य प्रताप सिंह, अविनाश चौहान, दिनेश, शिवनाथ, शुभम वर्मा, सूरज कुशवाहा, इमामुद्दीन खान, अनिल आदि मौजूद रहे।

सयुस जिलाध्यक्ष सहित दो पुलिस हिरासत में

देवरिया: बिना अनुमति आंदोलन करने व पोस्टमार्टम चौराहे पर पुतला जलाने के आरोप में समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रणवीर यादव तथा समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव विजय रावत को गुरुवार की देर रात कोतवाली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कोतवाल राजू सिंह ने बताया कि नेताओं से पूछताछ की जा रही है। सपा जिलाध्यक्ष डा. दिलीप यादव ने कहा कि कार्यकर्ता भ्रष्टाचार का पुतला जला रहे थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.