सोनिया ने भी दी मोदी को बधाई
नई दिल्ली, जाब्यू। कुछ देर से ही सही लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मनोनीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जीत की बधाई दी है। आलोचनाओं के बीच कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की बधाई को चुनावी माहौल में तल्ख हुए रिश्तों को सामान्य करने की प्रक्रिया माना जा रहा है। दिलचस्प बात यह है कि बधाई भी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी क
नई दिल्ली, जाब्यू। कुछ देर से ही सही लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मनोनीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जीत की बधाई दी है। आलोचनाओं के बीच कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की बधाई को चुनावी माहौल में तल्ख हुए रिश्तों को सामान्य करने की प्रक्रिया माना जा रहा है। दिलचस्प बात यह है कि बधाई भी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि के दिन आई है। मोदी ने ट्विटर के जरिये राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की थी।
इससे पहले भाजपा ने इस मुद्दे पर कांग्रेस की आलोचना की थी। भाजपा के पूर्व अध्यक्ष वेंकैया नायडू ने राजनीति का सामान्य शिष्टाचार न निभाने की बात कह कर कांग्रेस अध्यक्ष पर निशाना साधा था। अपने बधाई संदेश में सोनिया ने मोदी को जीत की बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि वह आने वाले दिनों में सबको साथ लेकर देश को प्रगति के रास्ते पर ले चलेंगे।