Move to Jagran APP

मुलायम के जन्मदिन पर लिया 2022 में जीत का संकल्प

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का 82वां जन्मदिन पार्टी कार्यालय पर मनाया

By JagranEdited By: Published: Mon, 23 Nov 2020 03:26 AM (IST)Updated: Mon, 23 Nov 2020 03:26 AM (IST)
मुलायम के जन्मदिन पर लिया 2022 में जीत का संकल्प
मुलायम के जन्मदिन पर लिया 2022 में जीत का संकल्प

एटा, जागरण संवाददाता : सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का 82वां जन्मदिन पार्टी कार्यालय पर मनाया गया। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटा और वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में फतह का संकल्प लिया। इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं ने साइकिल रैली भी निकाली।

loksabha election banner

सभी कार्यकर्ता कार्यालय पर एकत्रित हुए, जहां सपा के जिलाध्यक्ष परवेज जुबैरी और पूर्व जिलाध्यक्ष अशरफ हुसैन ने केक काटा व मुलायम के दीर्घायु जीवन की कामना की। इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व कार्यवाहक जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह यादव को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई गई। इसके बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में साइकिल रैली निकाली। इस रैली में तमाम युवा शामिल हुए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि नेताजी ने अपने शासनकाल में किसानों के कर्जे माफ किए थे, व्यापारियों की सुविधा के लिए चुंगी बंद कर दी थी, छात्रों को जहां छात्रवृत्ति दी गई वहीं बेरोजगार नौजवानों को रोजगार देने का काम किया। पूर्व विधायक अमित गौरव यादव ने कहा कि नेताजी जब देश के रक्षामंत्री थे तब उन्होंने सीमा पर शहीद होने वाले जवानों के पार्थिव शरीर को उनके घर तक पहुंचाने की व्यवस्था की।

कार्यक्रम में बजीर सिंह यादव, अनिल कुमार यादव, जिला महासचिव भूपेंद्र प्रजापति, महिला सभा की जिलाध्यक्ष डा. राजकुमारी धनगर, दिलशाद अली, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष फईमुद्दीन वारसी, जाकिर अली एडवोकेट, तहसीलदार सिंह बघेल, आकाश यादव, वेद यादव, दीपक यादव यादगारपुर, सरफराज अहमद, अकरम खान, अमन खान, संदीप यादव, आलोक यादव, गुड्डू यादव, बबलू प्रधान, कौशलेंद्र यादव, सावित्री कश्यप, कुसुमपाल राणा, नीरज गुप्ता, समीउल्ला खां, गौरव प्रजापति, मुनेश यादव, मुकेश धनगर, श्यामपाल यादव, अजीत यादव आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.