रामपुर के रिश्तेदार ने अगवाकर बरेली की युवती को बनाया बंधक, दुष्कर्म करने के बाद इसलिए किया जबरन निकाह
Bareilly Crime बरेली में करीब ढाई महीने तक युवती को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उससे जबरन निकाह भी कर लिया। कुछ दिनों बाद आरोपित ने उसे एक युवक के साथ दिल्ली भेज रहा था। इसी दौरान वह वहां से भाग निकली।
बरेली, जेएनएन। Bareilly Crime : बरेली में करीब ढाई महीने तक युवती को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उससे जबरन निकाह भी कर लिया। कुछ दिनों बाद आरोपित ने उसे एक युवक के साथ दिल्ली भेज रहा था। इसी दौरान वह वहां से भाग निकली। युवती ने अपनी ये दास्तां एसएसपी को सुनाते हुए आरोपित पर कार्रवाई करने की मांग की है। जिसके बाद पुलिस अफसरों ने मामले में अपने मातहतों को दिशा निर्देश जारी कर दिए है।
रामपुर में रहने वाले रिश्तेदार पर लगाया आरोप
मामला भोजीपुरा का है। युवती ने बताया कि रामपुर में रहने वाले रिश्तेदार के परिवार के बच्चे मदरसे में पढ़ाई करते थे। इस कारण रिश्तेदार का उनके घर पर आना जाना था। लगभग ढाई माह पूर्व उक्त रिश्तेदार के साथ उसके तीन अन्य साथी हाइवे पर आए। उसे नियाज का बहाना बनाकर जबरन अपने साथ ले गए।
बोली- घर पहुंचते ही छीना मोबाइल, कई बार किया दुष्कर्म
आरोप है कि घर पहुंचने पर उन्होंने युवती का मोबाइल छीन लिया और बंधक बना लिया। इसके बाद युवती से कई बार दुष्कर्म किया। मुकदमे से बचने के लिए निकाह भी कर लिया। दस दिन पहले आरोपित रिश्तेदार ने एक व्यक्ति के साथ उसे दिल्ली भेज दिया। यहीं से मौका पाकर वह भाग आई।
थाना पुलिस ने किया नजरअंदाज तो एसएसपी से लगाई गुहार
घर पर आप बीती सुनाई। पुलिस से शिकायत की। आरोप है कि पुलिस ने मामले को नजरअंदाज किया। इसके बाद युवती ने एसएसपी के समक्ष पेश होकर न्याय की मांग की।