Punjab Election Result 2022 LIVE: पंजाब चुनाव में आप की सुनामी में विरोधी दिग्गज हारे, सभी नतीजे घोषित, AAP ने जीती 92 सीट
Punjab Election Result 2022 LIVE News: पंजाब में सभी 117 सीटों के नतीजे घोषित हो चुके हैं। आम आदमी पार्टी को 92, कांग्रेस को 18, अकाली दल को 3, भाजपा को 2 व बसपा को एक सीट मिली है।

Punjab Election Result 2022 LIVE News Updates: पंजाब विधानसभा के चुनाव के परिणाम स्थापित पार्टियों के लिए सुनामी साबित हुए हैं। प्रकाश सिंह बादल, कैप्टन अमरिंदर सिंह, सुखबीर बादल, नवजोत सिंह सिद्धू, चरणजीत सिंह चन्नी सहित कई दिग्गज धाराशाही हो गए। मात्र आठ साल पुरानी आम आदमी पार्टी के पक्ष में आई सुनामी में ऐसे ऐसे दिग्गजों को धराशयी कर दिया है जिनके बारे में कहा जा रहा था कि वे अजेय हैं। नतीजों ने साफ कर दिया है कि भगवंत मान पंजाब के नए मुख्यमंत्री होंगे।
भगवंत मान शहीद-ए-आजम भगत सिंह की धरती खटकड़ कलां में शपथ लेंगे। इसका ऐलान एक-दो दिनों में किया जाएगा। पंजाब के लोगों ने नवजोत सिंह सिद्धू के पंजाब माडल के बजाय अरविंद केजरीवाल को एक मौका पर ज्यादा भरोसा किया। आम आदमी पार्टी ने राज्य की 117 में से 92 सीटें जीतकर प्रचंड जीत हासिल करने की तरफ बढ़ रही है।
शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी गठजोड़ काे 1997 में हासिल हुई 93 सीटों से एक कम रह गई, लेकिन इसे एक सिंगल पार्टी की सबसे बड़ी जीत कहा जाएगा। इससे पहले कांग्रेस ने 2017 के चुनाव में 77 सीटें जीतकर इसी तरह की जीत हासिल की थी। सत्तारूढ़ कांग्रेस दूसरे नंबर पर रही जिसे 18 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा।
शिरोमणि अकाली दल को चार, भाजपा को दो और एक आजाद उम्मीदवार को जीत मिली है। 2017 के चुनाव में आप को बीस, अकाली दल को 15, भाजपा को तीन और लाेक इंसाफ पार्टी को दो सीटों पर विजय मिली थी।आम आदमी पार्टी की पंजाब में चली सुनामी आलम उनके जीते 92 उम्मीदवारों के मार्जिन से लगाया जा सकता है।
पंजाब में सभी 117 सीटों के नतीजे घोषित हो चुके हैं। आम आदमी पार्टी को 92, कांग्रेस को 18, अकाली दल को 3, भाजपा को 2 व बसपा को एक सीट मिली है।
अदिति सिंह ने भाजपा की ओर से रायबरेली सदर से चुनाव जीत लिया है पर उनके पति अंगद सिंह नवांशहर से चुनाव हार गए हैं। अंगद सिंह को 31342 वोट मिले, जबकि विजेता अकाली-बसपा के उम्मीदवार नछत्तर पाल को 36695 वोट मिले।
पंजाब में 117 में से 116 सीटों के नतीजे घोषित हो चुके हैं। आम आदमी पार्टी को 91, कांग्रेस को 18, अकाली दल को 3, भाजपा को 2 व बसपा को एक सीट मिली है। एक सीट पर अभी मतगणना चल रही है। इस पर आम आदमी पार्टी आगे चल रही है।
पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी ने कहा कि हम पंजाब के लोगों के फैसले को विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हैं। मैं सभी कार्यकर्ताओं को उनकी कड़ी मेहनत के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। हम उन कारणों का आत्मनिरीक्षण करेंगे जिनके परिणामस्वरूप हमारी हार हुई और इससे मजबूती से बाहर निकलेंगे। कांग्रेस पंजाब के लिए रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएगी।
नकोदर विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी की इंद्रजीत कौर मान ने जीत हासिल की है। वह एकमात्र महिला है जिन्होंने अब तक के चुनावी इतिहास में देहात क्षेत्र में जीत हासिल की है। इंद्रजीत कौर मान को 42868 वोट मिले और उन्होंने 39999 वोट लेने वाले शिरोमणि अकाली दल के गुरप्रताप सिंह वडाला को 2869 वोट से मात दी। कांग्रेस के डाक्टर नवजोत सिंह दहिया को 36068 और किसानों के उम्मीदवार मनदीप सिंह समरा को 4947 वोट मिले, जबकि 1090 वोटरों ने नोटा इस्तेमाल किया
जालंधर शहर में 2 सीटें कांग्रेस को और दो ही आम आदमी पार्टी को मिली हैं। जालंधर नार्थ से कांग्रेस के निवर्तमान विधायक बावा हेनरी और जालंधर कैंट से पिछली सरकार में मंत्री रहे परगट सिंह जीत गए हैं।
आम आदमी पार्टी के सीएम फेस भगवंत मान की मां हरपाल कौर ने कहा कि वह बहुत खुश हैं। बेटे को मुख्यमंत्री बनते देख उनके पिता भी खुश हुए होंगे। भगवंत मान पहले भी सही रास्ते पर थे, आज भी सही रास्ते पर हैं।
I am very happy. His father must have been happy too, to see his son becoming a Chief Minister...Earlier also he was on the right path, today also he is on the right path...: Harpal Kaur, mother of Bhagwant Mann, AAP CM candidate from Dhuri#PunjabElections2022 pic.twitter.com/DKbXTsm272
— ANI (@ANI) March 10, 2022
विधानसभा चुनाव 2022 में चली आम आदमी पार्टी की आंधी में माझा भी बह गया। कांग्रेस की माझा एक्सप्रेस तो चुनाव में अपनी सियासी साख बचाने में कामयाब रहे, पर कभी हार का मुंह न देखने वाले दिग्गजों को आप का झाडू ले गया। 2017 के विधानसभा चुनाव में माझा की 25 सीटों में खाता भी न खोल पाने वाली आप ने 2022 के चुनावी में 17 सीटों पर अपनी हाजिरी दर्ज करवाई। गत चुनाव में 22 सीटें जीतने वाले कांग्रेस इस बार छह सीटों पर ही सिमटकर रह गई। अकाली दल और भाजपा की पूर्व की तरह ही एक-एक सीट पर संतोष करना पड़ा। कांग्रेस में माझा एक्सप्रेस कहलाने वाली तिगड़ी सुखजिंदर सिंह रंधावा, तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा और सुखबिंदर सिंह सुखसरकारिया आप को पड़ी एक तरफा वोट के बावजूद अपने सियासी दुर्ग बचाने में कामयाब रहे। रंधावा पांचवीं बार चुनाव मैदान में उतरे थे। हैट्रिक बनाते हुए उन्होंने इस बार भी जीत दर्ज की। वही तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा ने भी अपनी हैट्रिक इन विकट हालतों के बावजूद पूरी की। उनकी टीम का ही हिस्सा सरकारिया 1997 से चुनाव मैदान में है और उन्होंने इस बार अपनी चौथी जीत दर्ज की है।
पंजाब में आम आदमी पार्टी की आंधी के बीच जालंधर में भी इसका जादू चला है। हालांकि आप का झाड़ू पूरी तरह नहीं फिरा और यहां पर कांग्रेस अपनी इज्जत बचाने में कामयाब रही है। जिले की 9 सीट में से कांग्रेस को 5 पर जीत मिली हैं। चार सीट आम आदमी पार्टी के खाते में गई हैं।
सबसे बड़ा जीत का अंतर अमन अरोड़ा का सुनाम से सामने आया है। वह 75277 हजार के अंतर से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के जसविंदर सिंह धीमान से जीते हैं। आज के परिणामों ने सभी दिग्गजों को धूल चाटने पर मजबूर कर दिया है। अजेय बने हुए ये दिग्गज प्रकाश सिंह बादल, सुखबीर सिंह बादल, बिक्रम सिंह मजीठिया, कैप्टन अमरिंदर सिंह, बीबी राजिंदर कौर भट्टल , लगातार छह बार से जीत रहे परमिंदर सिंह ढींडसा , स्पीकर राणा केपी सिंह , काग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू, मनप्रीत बादल आदि सभी अपनी अपनी सीटें भारी मतांतर से हार गए हैं। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी अपनी दोनों सीटों चमकौर साहिब और भदौड़ सीटें हार गए हैं।
जीत का सर्टिफिकेट मिलने के बाद आम आदमी पार्टी के सीएम फेस भगवंत मान ने गुरुद्वारा श्री मस्तुआना साहिब में माथा टेका। भगवान का शुक्रिया अदा किया और पंजाब के विकास के लिए दुआ मांगी।
ਸਰਟੀਫ਼ਿਕੇਟ ਲੈਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸ੍ਰੀ ਮਸਤੂਆਣਾ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਨਤਮਸਤਕ ਹੋਏ...ਪਰਮਾਤਮਾ ਦਾ ਸ਼ੁਕਰਾਨਾ ਕੀਤਾ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਚੜ੍ਹਦੀ ਕਲਾ ਲਈ ਅਰਦਾਸ ਕੀਤੀ... pic.twitter.com/sXITmvR5pU
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) March 10, 2022
पंजाब में आम आदमी पार्टी प्रचंड बहुमत की ओर है। इस बीच आप के सीएम फेस भगवंत मान ने कहा कि वह शहीद भगत सिंह के गांव खटकड़ कलां में सीएम पद की शपथ लेंगे।
होशियारपुर की सात विधानसभा सीटों में से पांच पर आप ने कब्जा कर लिया। एक सीट पर हाथ को संतोष करना पड़ा, जबकि एक सीट पर कमल भी खिला है। सबसे झटका बसपा-शिअद गठबंधन को लगा, जिसका यहां पर खाता भी नहीं खुला। आप ने न केवल गढ़शंकर सीट को बचाने में कामयाब हुई, बल्कि चार सीटें भी कांग्रेस से छीनकर अपनी झोली में डाल ली। पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने सात में से छह सीटों पर शानदार जीत हासिल की थी, जबकि एक सीट पर पर आप जीती थी। पिछले चुनाव में अकाली-भाजपा गठबंधन का खाता नहीं खुला था।
नवजोत सिंह सिद्धू व बिक्रम सिंह मजीठिया को मात देने वाली आम आदमी पार्टी प्रत्याशी जीवनजोत कौर ने कहा कि ये जनता की जीत है। जनता ने बदलाव को वोट दिया। मैं दिल से हल्का पूर्वी के लोगों का धन्यवाद करती हूं। जिन्होंने हमें इस बार काम करने का मौका दिया। मैं अक्सर कहती थी कि दिग्गज अपने काम से बनते हैं और इन बड़े-बड़े दिग्गजों ने लोगों के छोट-छोटे काम भी नहीं किए।
Its the victory of the people of Punjab. My ticket was announced around Dec 3 ...Got positive indication during door-to-door campaigns that Punjab has overcome identity politics:AAPs Amritsar East candidate Jeevanjot Kaur on toppling Cong Sidhu & SADs Majithia from the seat pic.twitter.com/OGYxFcKa6h
— ANI (@ANI) March 10, 2022
डेराबस्सी से आप उम्मीदवार कुलजीत सिंह रंधावा ने कांग्रेस उम्मीदवार दीपइंदर सिंह ढिल्लों को 21610 वोट के अंतर से हराया। कांग्रेस छोडक़र आप में शामिल हुए रंधावा को 69870 व ढिल्लों केा 48260 वोट मिले। विधायक अकाली नेता एनके शर्मा 47678 वोट हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे।
खरड़ से आप उम्मीदवार अनमोल गगन मान ने 37885 वोट के अंतर से जीत दर्ज की। पंजाबी गायिका को 78273 व अकाली दल के रणजीत सिंह गिल को 40388 वोट मिले। कांग्रेसी उम्मीदवार विजय शर्मा टिंकू को सिर्फ 25291 वोट मिले।
ईवीएम मशीनें खुलते ही आप की ऐसी आंधी चली जिसमें मोहाली जिले के बड़े दिग्गज उड़ गए। पूर्व कैबिनेट मंत्री व मोहाली से कांग्रेसी नेता बलबीर सिंह सिद्धू को पूर्व मेयर कुलवंत सिंह ने हार का ऐसा बड़ा झटका दिया, कि 7वें राउंड की गिनती के बाद वह घर चले गए। आम आदमी पार्टी (आप) ने मोहाली जिले की सभी तीनों सीटों से जीत हासिल कर अकाली-कांग्रेस का सफाया कर दिया है। जिले के सबसे अमीर व आप के उम्मीदवार कुलवंत सिंह ने मोहाली से तीन बार विधायक रहे सिद्धू को 34097 वोट के बड़े अंतराल से हराया है। कुलवंत सिंह को 77134 व सिद्धू को 43037 वोट मिली।
आम आदमी पार्टी ने भगवंत मान के फेस पर चुनाव लड़ा था। पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने स्पष्ट कर दिया है कि भगवंत मान पंजाब के सीएम होंगे।
आम आदमी पार्टी ने भगवंत मान के फेस पर चुनाव लड़ा था। पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने स्पष्ट कर दिया है कि भगवंत मान पंजाब के सीएम होंगे।
तीन कृषि कानूनों के खिलाफ एक साल से ज्यादा लंबी लड़ाई लड़ने वाले किसान नेता पंजाब के चुनाव में बुरी तरह से हार गए हैं। यहां तक कि किसान मोर्चे को लीड करने वाले बलबीर सिंह राजेवाल को भी मात्र 4626 वोट मिले हैं। समराला सीट से उनकी जमानत जब्त हो गई है। हालांकि चुनाव में कूदने को लेकर किसान संगठनों में भारी मतभेद था इसके बावजूद बलबीर सिंह राजेवाल चुनाव लड़ने को बजिद थे और कहते थे कि वह सिस्टम में बदलाव करना चाहते हैं।
मालेरकोटला की अमरगढ़ सीट पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार प्रो. जसवंत सिंह गज्जनमाजरा ने अपने विरोधी शिअद (अ) के सिमरनजीत सिंह मान को मात दी। लंबे अरसे के बाद सिमरनजीत सिंह मान विधानसभा चुनाव में अपने विरोधी प्रतिनिधि को कड़ी टक्कर देते हुए दिखाई दिए। कई पार्टियों को अलविदा कहकर आप में शामिल हुए प्रो. जसवंत सिंह गज्जनमाजरा ने अपनी पहली जीत दर्ज की। साथ ही हलका अमरगढ़ से पीपीसीसी के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू के अति करीबी समित सिंह मान की जमानत जब्त हो गई।
कांग्रेस प्रत्याशी उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा डेरा बाबा नानक से चुनाव जीत गए हैं।
बेरोजगारी व नशे में गर्त हो रही जवानी आप अपने हलके में किस तरह के कार्यों को प्राथमिकता देते हैं, सवाल पर डा. बलबीर ने कहा सबसे बड़ी दिक्कत बेरोजगारी व नशे में गर्त हो रही जवानी की है और यह समस्या केवल उनके पटियाला ग्रामीण हलके में ही नहीं है, बल्कि पंजाब की है इनको दूर करेंगे। उन्होंने कहा कि जैसी उनकी कारगुजारी उनकी रही है इस लिए उनको उसका फल मिला है। उन्होंने केवल और अपने लिए ही सोचा है इस लिए लोगों ने उनको बता दिया है अब काम करना होगा।
बलबीर सिंह ने कहा कि पंजाब की जनता ने सभी धुरंधर लीडरों को काम न करने का सबक सिखाते हुए बहुत अच्छी फेयरवैल दे दी है।
पटियाला ग्रामीण हलके के आप विजेता डा. बलबीर सिंह ने कहा कि अब उनको न केवल पब्लिक की सेवा करने का अवसर मिला है बल्कि उनके लिए एक चुनौती है। पंजाब की अर्थिकता सहित पंजाब की जवानी बर्बाद हो रही है इस लिए अब सरकारी सिस्टम को ठीक करेंगे।
पंजाब में आप की सुनामी में कई बड़े दिग्गज बह गए। आप ने अब तक घोषित नतीजों में से 69 सीटें जीती हैं और वह 23 पर आगे है। कांग्रेस को अब तक 12 सीटें जीती हैं और छह पर आगे है।
जिला बरनाला के तीनों विधानसभा हलकों में पिछले चुनावों की तरह इस बार भी आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की। विधानसभा हलका बरनाला से आप विधायक गुरमीत सिंह मीत हेयर ने लगातार दूसरी बार शानदार जीत प्राप्त की। उन्होंने 37 हजार मतों से जीत दर्ज की।
फरीदकोट जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की। पहले राउंड से लेकर अंतिम राउंड तक आप के प्रत्याशियों को दूसरे राजनीतिक दलों के प्रत्याशी कभी पीछे नहीं कर पाए, आलम यह रहा है 12वें राउंड तक पहुंचते-पहुंचते जीत-हार का अंतर 15 से 20 हजार मतों का पहुंच गया।
फरीदकोट विधानसभा सीट से आप प्रत्याशी गुरदित्त सिंह सेखो को कुल 48386 (37.36 फीसद) मत हासिल किए, जो कि अपने निकटतम प्रतिद्धंद्धी से 14788 अधिक मत रहा। कोटकपूरा से आप प्रत्याशी कुलतार सिंह संधवा, जबकि जैतो में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अमोलक सिंह ने 59790 (50.37 फीसदी) मत हासिल किया।
पंजाब में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में सामने आने के बाद आम आदमी पार्टी के सह प्रभारी राघव चड्डा ने कहा कि हम पंजाब के लोगों का धन्यवाद करते हैं, जिन्हाेंने हमें ये प्यार दिया है। चड्डा ने कहा जिन लोगों ने वोट नहीं दिया हम उन लोगों का भी धन्यवाद करते हैं। पार्टी सबसे के लिए काम करेगी।
आम आदमी पार्टी के सीएम फेस भगवंत मान ने कहा कि विपक्ष ने चुनाव प्रचार के लिए दौरान उन पर केजरीवाल पर कीचड़ उछाला। जनता ने विरोधियों को जवाब दे दिया है। कहा कि आज के बाद पंजाब गांवों और शहरों से चलेगा।
ਬਦਲਾਅ ਅਤੇ ਇਮਾਨਦਾਰ ਰਾਜਨੀਤੀ ਦੇ ਹੱਕ ਵਿੱਚ ਫ਼ਤਵਾ ਦੇਣ ਲਈ ਪੰਜਾਬ ਹਿਤੈਸ਼ੀ ਲੋਕਾਂ ਦਾ ਦਿਲ ਦੀਆਂ ਗਹਿਰਾਈਆਂ ਤੋਂ ਧੰਨਵਾਦ https://t.co/VffLLUGLDz
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) March 10, 2022
चुनाव परिणामों में विधानसभा हलका महलकलां से आप के उम्मीदवार कुलवंत सिंह पंडोरी ने दूसरी बार भारी बहुमत से जीत हासिल की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी शिअद अमृतसर के गुरजंट सिंह कट्टू को 30 हजार मतों के बड़े अंतर से शिकस्त दी है। इसी प्रकार तीसरे स्थान पर रहने वाली कांग्रेस के उम्मीदवार हरचंद कौर घनौरी को 17464 मत मिले हैं। शिअद-बसपा के उम्मीदवार चमकौर सिंह 10331 मत लेकर चौथे स्थान पर हैं। शिअद-संयुक्त-पलोका के सुखविंदर सिंह टिब्बा को 3117 मत लेकर पांचवें स्थान पर हैं।
कांग्रेस प्रवक्त रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि 5 राज्यों के नतीजे कांग्रेस पार्टी की उम्मीदों के विपरीत आए हैं। हम मानते हैं कि हम लोगों का आशीर्वाद पाने में नाकाम रहे। सोनिया गांधी ने परिणामों का आत्मनिरीक्षण करने के लिए जल्द ही कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक बुलाने का फैसला किया है।
पंजाब विधानसभा के 2022 के चुनाव के परिणाम लगभग वैसे ही हैं जैसे 1989 में लोकसभा के चुनाव हुए थे। 1957 से लेकर अभी तक लगभग सभी विधानसभा में रहने वाले प्रकाश सिंह बादल अपने पूरे परिवार से समेत चुनाव हार गए हैं।
आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने भगवंत मान को बधाई दी। कहा मैं अपने छोटे भाई भगवंत मान को पंजाब का मुख्यमंत्री बनने पर बधाई देना चाहता हूं। आप ने 90 से ज्यादा सीटों को पार किया, नतीजे अभी आ रहे हैं। केजरीवाल ने कहा कि लोगों ने हम पर बहुत भरोसा किया है, हम इसे नहीं तोड़ेंगे। हम इस देश की राजनीति बदल देंगे।
Id like to congratulate my younger brother Bhagwant Mann for becoming Punjab Chief Minister. AAP has crossed over 90 seats, results are still coming; people have put a lot of faith in us, we wont break it. We will change this countrys politics: AAP convener Arvind Kejriwal pic.twitter.com/uLCqVBbDbQ
— ANI (@ANI) March 10, 2022

कांग्रेसे के पूर्व प्रदेश प्रधान प्रताप सिंह बाजवा ने कादियां विधानसभा सीट से जीत दर्ज कर दी है।
15 साल बाद सुजानपुर हलके में एक बार फिर कांग्रेस ने कब्जा कर लिया है। पूर्व मंत्री रघुनाथ सहाय पुरी के बेटे व कांग्रेस प्रत्याशी नरेश पुरी ने भाजपा प्रत्याशी और तीन बार के विधायक दिनेश सिंह बब्बू को हराकर कांग्रेस को जीत दिलाई। भोआ विधानसभा हलके में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी लाल चंद कटारूचक्क ने कांग्रेस के प्रत्याशी जोगिंदर पाल को 1100 से अधिक वोटों से हराया है। जिले में तीन विधानसभा हलकों में से एक पर भाजपा, एक पर कांग्रेस और एक सीट पर आप को जीत मिली है।
अमरगढ़ में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार प्रो. जसवंत सिंह गज्जनमाजरा ने शिअद (अ) के सिमरनजीत सिंह मान को मात दी। प्रो. जसवंत सिंह 5909 वोट के अंतर से जीते। आप के प्रो. जसवंत सिंह को 44294, शिअद (अ) के मान 38385 वोोट गए। कांग्रेस के समीत सिंह मान को 16889, पंजाब लोक कांग्रेस के सरदार अली को मात्र 1323, शिअद (ब) के इकबाल सिंह झूंदा को 25970 वोट मिले।
बरनाला से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी गुरमीत सिंह मीत हेयर ने शिरोमणि अकाली दल बादल के कुलवंत सिंह को 36637 वोटों से जीते हैं। तीसरे नंबर पर कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी रहे और चौथे नंबर पर शिरोमणि अकाली दल मान के प्रत्याशी रहे भाजपा के प्रत्याशी यहां पर पांचवें नंबर पर रहे।
भदौड़ विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी लाभ सिंह उग्गोके ने पंजाब के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी को 37558 वोटों से हराया है। शिरोमणि अकाली दल के प्रत्याशी तीसरे नंबर पर रहे और चौथे नंबर पर शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के प्रत्याशी रहे
पंजाब में किस पार्टी की सरकार बनेगी, इसकी तस्वीर साफ हो गई है। पंजाब में पूरी तरह आम आदमी पार्टी का झाड़ू चला है। 117 विधानसभा सीटों पर 20 फरवरी को मतदान हुआ था। राज्य में इस बार 71.95 प्रतिशत मतदान हुआ है।
पठानकोट से पंंजाब भाजपा प्रधान अश्विनी शर्मा जीत गए हैं। अब तक के रुझान में कांग्रेस 19 और आम आदमी पार्टी 91 सीटों पर आगे है। पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह व विधानसभा स्पीकर राणा केपी सिंह चुनाव हार गए हैं। नवजोत सिंह सिद्धू भी हार गए हैं। भाजपा गठबंधन तीन और शिअद गठबंधन तीन सीटों पर आगे हैं। राज्य के अधितकर मंत्री हार की ओर हैं।

आप के सीएम फेस भगवंत मान संगरूर की धूरी सीट से जीत गए हैं। कपूरथला में कांग्रेस के राणा गुरजीत सिंह जीत गए हैं। उनके पुत्र भी निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर जीत गए हैं।
