श्री सुमन मुनि महाराज की गुणगान व श्रद्धांजलि सभा आज
गुरुदेव उत्तर भारतीय प्रवर्तक प्रज्ञामहर्षि इतिहास केसरी महाश्रमण गुरुदेव सुमन मुनि श्रमण महाराज का गत शुक्रवार को निधन हो गया था।
संस, लुधियाना : गुरुदेव उत्तर भारतीय प्रवर्तक प्रज्ञामहर्षि इतिहास केसरी महाश्रमण गुरुदेव सुमन मुनि श्रमण महाराज का गत शुक्रवार को निधन हो गया था। रविवार को एसएस जैन स्थानक सुंदर नगर प्रधान संजय जैन निशा, मंधीर जैन, अनिल जैन की अगुआई में गुरुदेव के अस्थि पुष्प की रस्म अदा की गई।
प्रधान संजय जैन निशा और मंधीर जैन ने कहा कि गुरुदेव की गुणगान व श्रद्धांजलि सभा एसएस जैन स्थानक सुंदर नगर में सोमवार को सुबह 11 से 12 बजे रखी गई है। इसमें कोविड-19 को देखते हुए बाहर से आने वाले श्रावकों को मास्क पहनकर और सैनिटाइजर करके आने की अपील की गई। राकेश जैन लक्की ने कहा कि श्रमण संघ ने एक ऐसा हीरा खो दिया, जिसकी भरपाई करनी संभव नहीं है। प्रवर्तक श्री के जैन समाज निरंतर धर्म, समाज व देश सेवा में अग्रसर हो रहा था, अब वह पूरा समाज वंचित हो जाएगा।
इस अवसर पर आल इंडिया जैन कांफ्रेंस पंजाब चैप्टर-2 के अध्यक्ष राकेश जैन लक्की, एसएस जैन सभा सभा सुंदर नगर के अध्यक्ष संजय जैन निशा, जितेंद्र जैन रेशम, मनधीर जैन, सुरेंद्र जैन कांप्लेक्स, संजीव जैन आत्म, राजन जैन केपी, गुरु शुक्ल युवा मंडल के अजय जैन, निपुण जैन, सुमित जैल, अमित जैन, शैली, दीपक, अचल जैन, नरेश जैन दुग्गड, जनक राज जैन आदि शामिल थे।