विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Peddlers Detain: जम्‍मू-कश्‍मीर के किश्‍तवाड़ और रामबन में ड्रग तस्‍करों का पर्दाफाश, NDPS के तहत मामला दर्ज

By AgencyEdited By: Himani Sharma
Published: Sun, 10 Sep 2023 04:27 PM (IST)

Peddlers Detain in Jammu जम्‍मू कश्‍मीर के किश्‍तवाड़ और रामबन में ड्रग तस्‍करों का पर्दाफाश किया गया है। ड्रग तस्‍करों ...और पढ़ें

जम्‍मू-कश्‍मीर के किश्‍तवाड़ और रामबन में ड्रग तस्‍करों का पर्दाफाश
जम्‍मू-कश्‍मीर के किश्‍तवाड़ और रामबन में ड्रग तस्‍करों का पर्दाफाश

जम्मू, एजेंसी। Peddlers Detain in Jammu: जम्‍मू-कश्‍मीर के किश्‍तवाड़ और रामबन जिलों में एनडीपीएस अधिनियम के तहत दो संदिग्‍ध ड्रग तस्‍करों को पकड़ा गया है। पुलिस अधिकारियों ने इस बात की जानकारी साझा की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (किश्तवाड़) खलील पोसवाल ने कहा कि केशवान गांव के मोहम्मद इकबाल खांडे को कड़े कानून के तहत गिरफ्तार किया गया और जिला जेल में बंद कर दिया गया।

कई ड्रग तस्‍करी मामलों में शामिल था खांडे

अधिकारी ने कहा कि खांडे कई ड्रग तस्करी मामलों में शामिल था और उसके बैंक खाते पहले ही फ्रीज कर दिए गए हैं। कावाबाग गांव के एक अन्य कुख्यात तस्कर मोहम्मद शफी शेख पर भी जांच की गई।

यह भी पढ़ें: Jammu Kashmir News: पुंछ से लापता हुआ सेना का BSF जवान मिला घर पर, विभागीय जांच का करना पड़ेगा सामना

मोहम्‍मद शफी शेख को भी लिया गया था हिरासत में

शेख को रामबन जिले में प्रतिबंधित सामग्री की बिक्री और वितरण बार-बार शामिल होने के लिए नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के प्रावधानों के तहत निवारक हिरासत में लिया गया था।

शेख पर डोजियर किया तैयार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (रामबन) मोहिता शर्मा ने शेख पर डोजियर तैयार किया। एक पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि सक्षम प्राधिकारी से मंजूरी मिलने के बाद, पेडलर को एनडीपीएस अधिनियम के तहत हिरासत में लिया गया।

यह भी पढ़ें: Jammu News: रहस्‍यमय परिस्थितियों में मृत मिला यूपी का शख्‍श, जांच में जुटी पुलिस; जानिए क्‍या है पूरा मामला