Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सावधान! बढ़ता मोटापा बन सकता है बीमारियों की वजह, जानिए कैसे करें बचाव?

    नोएडा के सेक्टर-30 में दैनिक जागरण के भारी पड़ेगा वजन अभियान के तहत योग शिविर आयोजित किया गया। विशेषज्ञ राहुल कुमार ठाकुर ने वजन घटाने के लिए विशेष योगासन सिखाए और सही श्वास तकनीक का महत्व बताया। उन्होंने मोटापे को नियंत्रित करने और सात्विक भोजन के लाभों पर भी जोर दिया। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष ने दैनिक जागरण के इस प्रयास की सराहना की।

    By Pravendra Singh Sikarwar Edited By: Abhishek Tiwari Updated: Mon, 26 May 2025 08:43 AM (IST)
    Hero Image
    योग से जाना श्वांस का महत्व, वजन घटाने को किए विशेष आसन

    जागरण संवाददाता, नोएडा। बढ़ता मोटापा और वजन बीमारियों की वजह बन सकता है। कई गंभीर बीमारियों से जकड़ने पर व्यक्ति की परेशानी बढ़ सकती है। इस स्थिति में वजन और मोटापे को नियंत्रित करना बेहद जरूरी है।

    दैनिक जागरण के विशेष अभियान ''भारी पड़ेगा वजन'' के तहत सेक्टर-30 में योग शिविर का आयोजन हुआ। सेक्टर के निवासियों ने इसमें भाग लिया। प्रशिक्षण और विशेषज्ञ राहुल कुमार ठाकुर ने वजन घटाने के लिए योग के विशेष आसन बताए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मोटापा बीमारी की पहली सीढ़ी होता है। इसको नियंत्रित करना बेहद जरूरी है। योग एक आसन साधन है जिससे मोटापे को नियंत्रित किया जा सकता है। सेक्टर- 30 में आयोजित हुए शिविर में यही जानकारी लोगों को दी गई। विशेषज्ञ राहुल कुमार ने श्वांस के बारे में बताया।

    उन्होंने जानकारी दी की लंबी और सही तरीके से सांस लेकर किस तरह से अपनी उम्र को मात देकर स्वस्थ्य रहा जा सकता है। अधिकांश लोग इसका पालन नहीं करते हैं। श्वांस लेने का भी एक सही तरीका हाेता है। लंबी सांस लेकर खुद को तनाव मुक्त रखा जा सकता है। इसको हर किसी को अपनाना चाहिए।

    मोटापे को मात देने के लिए विशेष आसन कराए गए। सात्विक भोजन काफी हद तक मोटापे और वजन को नियंत्रित करने का कार्य करता है। शिविर में मौजूद लोगों ने एक घंटे तक योग किया। योग से खुद को तरोताजा महसूस किया।

    बुजुर्ग और कामकाजी लोगों के लिए योग सबसे अधिक जरूरी है। यह तनाव दूर करने का कार्य करता है। कई बीमारियां गंभीर रूप भी ले सकतीं हैं। एक घंटे के व्यायाम से रक्तचाप नियंत्रित रहता है। मधुमेह और ह्रदय संबंधी बीमारियों से बचाता है। बीमारियों से बचाव के लिए प्रतिदिन एक घंटे का व्यायाम जरूरी है। यह मांसपेशियों को सक्रिय कर तनाव को दूर करने का कार्य करता है।

    दैनिक जागरण का यह अच्छा प्रयास है। सेक्टर के अधिक से अधिक लोग इस अभियान से जुडे इसके लिए अपने स्तर से प्रयास किया जाएगा।

    - परमोद वर्मा, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष

    योग बेहद लाभकारी है। शिविर में श्वांस को किस तरह से लिया जाए इसके बारे में प्रमुखता से बताया गया। सात्विक भोजन वजन कम करने में मददगार होता है।

    राहुल कुमार ठाकुर, योग प्रशिक्षण