Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    ऊना में NCC शिविर में डिहाइड्रेशन से 14 बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती

    Updated: Mon, 09 Jun 2025 12:21 PM (IST)

    ऊना के जवाहर नवोदय विद्यालय पेखुवेला में एनसीसी शिविर के दौरान 14 कैडेट्स की तबीयत बिगड़ गई। डिहाइड्रेशन के कारण चक्कर और उल्टी होने पर उन्हें ऊना के र ...और पढ़ें

    ऊना अस्पताल में उपचार के लिए लाये गए कैडेट्स।

    जागरण संवाददाता, ऊना। जिला मुख्यालय के समीप जवाहर नवोदय विद्यालय पेखुवेला में सोमवार को एनसीसी के शिविर में 14 कैडेट्स की तबीयत बिगड़ गई। सभी कैडेट्स को उपचार के लिए ऊना के रिजनल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर डॉक्टरों की टीम कैडेट्स के उपचार में जुट गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डॉक्टरो ने डी हाईडरेशन की वजह से बच्चो की तबीयत बिगड़ने की वजह बताई है। सभी कैडेट्स को इंजेक्शन के साथ-साथ ओआरएस का घोल दिया गया है। इसके बाद सभी कैडेट्स की सेहत में सुधार हुआ है और उन्हें जरूरी हिदायते देकर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। हालांकि, एक कैडेट्स का अभी भी उपचार किया जा रहा है।

    बता दें कि पेखुवेला में दस दिवसीय एनसीसी शिविर आयोजित किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न स्कूलों व कॉलेज के करीब 500 बच्चे भाग ले रहे है। शिविर के सातवें दिन सोमवार सुबह जैसे ही कैडेट्स ने दौड़ लगानी शुरू की। उनमें से 14 की हालत बिगड़ने लगी। कैडेट्स को चक्कर आने के साथ-साथ उल्टिया आनी शुरू हो गईं।

    कई कैडेट्स अचेत होकर गिर भी पड़े। सभी कैडेट्स को आनन-फानन में ऊना के रिजनल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर उनकी हालत में सुधार हुआ है। रिजनल अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संजय मनकोटिया ने बताया कि पानी की कमी से बच्चों कि तबीयत बिगड़ी है। सभी की हालत में सुधार है। उन्होंने बताया कि एनसीसी अधिकारियो को जरूरी हिदायते दी गई है।