Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    UP News: सीतापुर में लव जिहाद, अर्जुन बनकर वसीम ने हिंदू युवती से कर ली शादी, ऐसे खुला राज

    By JagranEdited By: Vikas Mishra
    Updated: Tue, 27 Sep 2022 08:03 AM (IST)

    Love Jihad in Sitapur सीतापुर में लव जिहाद का मामला सामने आया है। एक मुस्लिम युवक ने अपना धर्म छिपाकर हिंदू लड़की से शादी कर ली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लिया है।

    Hero Image
    Love Jihad in Sitapur: खुद का नाम अर्जुन बताया और लड़की को प्रेम जाल में फंसाकर शादी कर ली।

    Love Jihad in Sitapur: सीतापुर, संवाद सूत्र। खुद का नाम अर्जुन बताया और लड़की को प्रेम जाल में फंसाकर शादी कर ली। एक वर्ष बाद जब पता चला कि लड़का अर्जुन नहीं, लहरपुर इलाके का वसीम है। लड़की के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। विरोध जताने पर युवक और परिवारजन विवाद करने लगे। वसीम के परिवार वाले लड़की पर छुटौती का दबाव बनाकर तहसील पहुंचा तो भेद खुल गया। अधिवक्ता ने पुलिस बुला ली तो युवक भाग निकला। पुलिस जांच में जुटी है। तंबौर इलाके के एक गांव में रहने वाली युवती सोमवार की दोपहर लहरपुर तहसील आई थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लहरपुर इलाके का एक युवक और अन्य लोग भी साथ थे। यह लोग छुटौती करने पहुंचे थे। अधिवक्ता के पूछने पर लड़की ने चौकाने वाली जानकारी दी। लव जिहाद का मामला सामने आया तो अधिवक्ताओं ने कस्बा चौकी इंचार्ज जय प्रकाश यादव को फोन किया। चौकी प्रभारी की पूछताछ में लड़की ने कहा कि युवक ने उसे अपना नाम अर्जुन बताकर मंदिर में शादी की थी। वह एक वर्ष साथ रही। एक बच्चा भी है। उधर, मौका पाकर युवक और परिवारजन भाग निकले। बाद में पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है।

    बता दें कि इसके पहले लखनऊ में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था। जिसमें मुस्लिम लड़के ने धर्मा छिपाकर हिंदू लड़की से शादी कर ली थी। यह मामला चिनहट कोतवाली का था। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। इसमें आरोपित की गिरफ्तारी भी हुई थी। 

    लड़का-लड़की तंबौर इलाके के रहने वाले हैं। अधिवक्ता की सूचना पर पुलिस गई थी। केस दर्ज कर लिया गया है। युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। -राजीव सिंह, कोतवाली प्रभारी लहरपुर