Move to Jagran APP

जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में इशानी ने जीता गोल्ड

कैथल डोगरा गेट स्थित बाबा चंचल गिरी आश्रम में जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता करवाई गई। मुख्यातिथि के तौर पर एडवोकेट पवन ढुल ने शिरकत की। उन्होंने खिलाड़ियों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 24 Feb 2021 08:11 AM (IST)Updated: Wed, 24 Feb 2021 08:11 AM (IST)
जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में इशानी ने जीता गोल्ड
जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में इशानी ने जीता गोल्ड

जागरण संवाददाता, कैथल : डोगरा गेट स्थित बाबा चंचल गिरी आश्रम में जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता करवाई गई। मुख्यातिथि के तौर पर एडवोकेट पवन ढुल ने शिरकत की। उन्होंने खिलाड़ियों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। खेलों का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। इससे हमारा शरीर स्वस्थ रहता है। लड़कियों में छह साल आयु वर्ग में इशानी ने स्वर्ण, मानवी ने रजत, नौ साल आयु वर्ग में जिया ने स्वर्ण, 11 साल आयु वर्ग में कीर्ति ने स्वर्ण, 16 आयु वर्ग में ज्योति ने स्वर्ण पदक हासिल किया। लड़कों में तीन से आठ आयु वर्ग में अनिश ने स्वर्ण और सात्विक ने रजत हासिल किया। नौ साल में गुरशान ने स्वर्ण और दक्ष ने रजत पदक हासिल किया। 36 किलो भार वर्ग में जश्न ने स्वर्ण पदक हासिल किया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 26 से 28 फरवरी तक गुरुकुल पूंडरी में आयोजित होगी। इस मौके पर कोच मीनू, राजकुमार, सुरेंद्र, प्रवीन मौजूद थे।

loksabha election banner

राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के खिलाड़ियों का कल होगा चयन

राजौंद : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजौंद में वीरवार को जूनियर व सब जूनियर राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। पूर्व कबड्डी अध्यक्ष विजय प्रकाश सुमन मंजरी, कर्मवीर सिंह दलाल के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों का चयन होगा। संघ के प्रधान सत्यवान ढुल, इंडियन रेलवे संदीप, नरेंद्र कोच ने बताया कि हरियाणा कबड्डी नेशनल जूनियर स्टेट चैंपियनशिप गांव कासनी जिला झज्जर में 27 व 28 फरवरी को होगी। प्रतियोगिता के लिए जिले के लड़के लड़कियों का चयन किया जाएगा। यह चयनित खिलाड़ी 27-28 फरवरी को राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में भाग लेंगे। जूनियर लड़कों का वजन 70 किलो व जूनियर लड़कियों का वजन 65 किलो से कम होना चाहिए। सब जूनियर लड़की का वजन 55 किलो और लड़कों का 55 किलो होना चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.