Move to Jagran APP

चित्रकूट में सपाइयों ने केक काट मनाया पूर्व मुख्यमंत्री का जन्मदिन

जागरण संवाददाता चित्रकूट पूर्व मुख्यमंत्री और सपा सरंक्षक मुलायम सिंह यादव की 82वें जन्मदिन पर

By JagranEdited By: Published: Mon, 23 Nov 2020 12:10 AM (IST)Updated: Mon, 23 Nov 2020 12:10 AM (IST)
चित्रकूट में सपाइयों ने केक काट मनाया पूर्व मुख्यमंत्री का जन्मदिन
चित्रकूट में सपाइयों ने केक काट मनाया पूर्व मुख्यमंत्री का जन्मदिन

जागरण संवाददाता, चित्रकूट : पूर्व मुख्यमंत्री और सपा सरंक्षक मुलायम सिंह यादव की 82वें जन्मदिन पर केक काट कर दीर्घायु की कामना की गई। उत्साहित सपाइयों ने एक-दूसरे को मिठाइयां भी खिलाई।

loksabha election banner

सपा जिलाध्यक्ष अनुज यादव ने कहा कि मुलायम सिंह यादव एक विकासवादी नेता हैं। सदैव गरीबों, मजलूमों, वंचित शोषित समाज के लिए सड़क से सदन तक आवाज उठाया। उनके सोच को प्रदेश के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सीएम अखिलेश यादव आगे ले जा रहे हैं। सपा हमेशा अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के हित की बात करती है। पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल ने कहा कि सभी कार्यकर्ता नेताजी की नीति और अखिलेश यादव की विकासवादी सोच को हर व्यक्ति तक पहुंचाकर वर्ष 2022 में सपा सरकार बनाएं। सपा सरकार ही प्रदेश को विकास के रास्ते पर ले जा सकेगी। लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. निर्भय सिंह पटेल ने कहा कि नेताजी जमीनी नेता हैं। वर्तमान में मोदी-योगी विपक्ष को कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं। लोगों को उत्पीड़न किया जा रहा है। इस अवसर पर कुशल यादव, अमरजीत यादव, राजकिशोर विश्वकर्मा, निजाम सिद्दकी, रामचंद्र, गुलाब खां, सत्यनारायण पटेल, कुबेर निषाद, रजनीश जोशी, नरेंद्र यादव, घनश्याम यादव, अफजल अली रहे।

प्रगतिशील पार्टी ने धूमधाम से मनाया नेता जी का जन्मदिन

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी पर भी सपा सरंक्षक का जन्मदिन धूमधाम से मनाया।जिलाध्यक्ष हरिमोहन यादव ने केक काट मिठाई बांटकर भगवान कामतानाथ स्वामी से नेताजी के लंबी उम्र की कामना की। इस अवसर पर उनके राजनीतिक संघर्षों को याद किया गया। जिला महासचिव सत्येंद्र यादव ने कहा कि मुलायम सिंह यादव हमेशा आमजनमानस के हितों के बारें में सोचने वाले नेता रहे हैं। जिला उपाध्यक्ष पप्पू भाई, लोहिया वाहिनी अध्यक्ष संदीप भाई, मनोज कुमार व लल्लू रहे।

-------------------

केक काटकर मनाया नेताजी का जन्मदिन

जागरण संवाददाता, बांदा : समाजवादी पार्टी के कार्यालय में संरक्षक मुलायम सिंह यादव का 82वां जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पदाधिकारियों ने केक काटकर एक-दूसरे को मिठाई खिलाई।

जिलाध्यक्ष विजयकरन यादव ने केक काटा। पूर्व विधायक विशंभर सिंह यादव, महासचिव हनीफ, सुशील त्रिवेदी, अशोक श्रीवास, आत्माराम आदि ने मुलायम सिंह यादव की कार्यशैली पर चर्चा की। ओमनारायन त्रिपाठी विदित ने शहर के श्रीसंकटमोचन मंदिर में कंबल व प्रसाद वितरित किया। संवाद सहयोगी, बबेरू के अनुसार समाजवादी पार्टी कार्यालय में बैठक के बाद पदाधिकारियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फल वितरित किए गए। पूर्व विधायक विशम्भर सिंह यादव, पूर्व प्रदेश सचिव डॉ. रामऔतार शिवहरे, लाखन निषाद, दिलीप सोनी, संजय खेंगर ने मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। संवाद सहयोगी नरैनी के अनुसार सपाइयों ने अस्पताल पहुंच कर फल व मास्क का वितरण किया। इस दौरान लालू यादव, सगीर खान, मातादीन, आदित्य प्रकाश, दिनेश सोनकर, रामकिशोर यादव आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.