किसानों की समृद्धि के लिए सरकार कटिबद्ध: सूर्य प्रताप शाही
पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र के विकास खंड देसही देवरिया के समोगर गांव में पेयजल आपूर्ति परियोजना के शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
देवरिया: प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि किसानों की समृद्धि के लिए सरकार कटिबद्ध है। लाकडाउन में देश के 80 करोड़ लोगों को भोजन की व्यवस्था करना अपने आप में एक गंभीर कार्य हैं। पिछली सरकारों से तुलना कर वर्तमान सरकार विकास कार्यों में बहुत आगे है।
शाही गुरुवार को पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र के विकास खंड देसही देवरिया के समोगर गांव में पेयजल आपूर्ति परियोजना के शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कहा कि इंसेफेलाइटिस के रोगियों को अस्पताल में जगह नहीं मिलती थी। योगी की सरकार में इंसेफलाइटिस जैसी गंभीर बीमारी का नाम नहीं आ पा रहा है। क्योंकि व्यवस्थाओं के मद्देनजर जमीन पर कार्य सरकार कर रही हैं। पेयजल के लिए 610 करोड़ की 233 परियोजनाएं सरकार ले आई है। जिसके तहत समोगर गांव में भी इस योजना का शुभारंभ हो रहा है। जो अपने आप में एक कीर्तिमान है। कार्यक्रम को विनय राव, अखिलेश त्रिपाठी, श्रीनिवास मणि त्रिपाठी, आदि ने संबोधित किया। कार्यदायी संस्था प्रथम निर्माण खंड उत्तर प्रदेश जल निगम अधिशासी अभियंता प्रदीप कुमार चौरसिया ने विभागीय रूपरेखा रखी। कार्यक्रम का संचालन विजय श्रीवास्तव ने किया।
आज परियोजनाओं का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे कलराज मिश्र
देवरिया: राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से सीसी, इंटरलाकिग समेत अन्य परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। मिश्र वर्ष 2014 से 2019 के बीच देवरिया के सांसद रहे। उन्होने अपने कार्यकाल में एमपीलैड्स से 32 परियोजनाएं के निर्माण के लिए 2.4513 करोड़ रुपये दिया था। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एनआइसी में वीडियो कांफ्रेंसिग सुबह 11 बजे शुरू होगी। राष्ट्रगान के बाद राज्यपाल संविधान की प्रस्तावना व संविधान के अनुच्छेद 51 का वाचन करेंगे। डीएम स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत करेंगे।