Move to Jagran APP

आहुति डाल निधि समर्पण अभियान की शुरुआत

अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए शुक्रवार से शुरू हो रहे 15 दिवसीय श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निधि समर्पण अभियान को लेकर विश्व हिदू परिषद व राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने यज्ञ-पूजन किया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Jan 2021 01:15 AM (IST)Updated: Fri, 15 Jan 2021 01:15 AM (IST)
आहुति डाल निधि समर्पण अभियान की शुरुआत
आहुति डाल निधि समर्पण अभियान की शुरुआत

मेरठ, जेएनएन। अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए शुक्रवार से शुरू हो रहे 15 दिवसीय श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निधि समर्पण अभियान को लेकर विश्व हिदू परिषद व राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने यज्ञ-पूजन किया। अभियान का शुभारंभ करते हुए सभी ने ईश्वर से प्रार्थना कर यज्ञ में आहुतियां डालीं। साथ ही स्वयंसेवकों ने घरों व समूह में अलग-अलग स्थानों पर पूजन आदि कार्यक्रम किए।

loksabha election banner

विश्व हिंदू परिषद ने शहर के अलग-अलग हिस्सों में जनजागरण पदयात्रा करने के बाद सूरजकुंड स्थित प्रांत कार्यालय पर प्रभु श्रीराम का ध्यान करते हुए यज्ञ किया। जिसमें विहिप के प्रखंड अध्यक्ष ओम प्रकाश चौहान व आरएसएस के सह नगर कार्यवाह अर्जुन सोम मुख्य यजमान रहे। उन्होंने विधि-विधान के मंत्रोच्चार के साथ हवन को संपूर्ण किया। विहिप के महानगर मंत्री व अभियान प्रचार प्रमुख निमेश वशिष्ठ ने बताया कि 15 से 31 तक महानगर के प्रत्येक हिदू परिवारों तक कार्यकर्ता निधि समर्पण अभियान में सहयोग लेने जाएंगे। इस दौरान महानगर संघचालक व अभियान समिति के अध्यक्ष विनोद भारती, महानगर प्रचारक देशराज, महानगर सह कार्यवाह मनीष, महानगर संगठन मंत्री विहिप गौरव प्रताप, महानगर सह अभियान प्रमुख अवनीत बंसल आदि मौजूद रहे।

समर्पण अभियान में जन-जन तक पहुंचे कार्यकर्ता

निधि समर्पण अभियान में जन-जन की सहभागिता के लिए संघ परिवार द्वारा चलाए गए अभियान में कार्यकर्ता गली-मोहल्ले से लेकर घर-घर तक पहुंचे। अभियान प्रचार प्रमुख निमेश वशिष्ठ ने बताया छोटी-बड़ी मिलाकर 15 से भी अधिक बाइक यात्राएं निकाली जा चुकी हैं। जिनका उद्देश्य लोगों को जागरूक करना है। इसी क्रम में आज एक यात्रा भाग पांच वेदव्यास नगर में गाडविन कालोनी से शुरू हुई। जिसे आरएसएस के महानगर प्रचारक देशराज व विहिप के महानगर संगठन मंत्री गौरव प्रताप ने भगवा पताका दिखा रवाना किया। यह यात्रा हर हर महादेव के जयकारों के साथ वेदव्यासपुरी, अंसल सेक्टर तीन व पांच, नीलकंठ हेवेन, कुंडा, गायत्री एस्टेट पहुंची। डूंगरावली मंदिर पर यात्रा संपन्न हुई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.