Move to Jagran APP

मनियारी में दहेज के लिए विवाहिता को केरोसिन डाल जलाया, हालत गंभीर

मनियारी थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तम में दहेज के लिए विवाहिता को केरोसिन छिड़क जला दिया गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Jan 2021 01:56 AM (IST)Updated: Fri, 15 Jan 2021 01:56 AM (IST)
मनियारी में दहेज के लिए विवाहिता को  केरोसिन डाल जलाया, हालत गंभीर
मनियारी में दहेज के लिए विवाहिता को केरोसिन डाल जलाया, हालत गंभीर

मुजफ्फरपुर : मनियारी थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तम में दहेज के लिए विवाहिता को केरोसिन छिड़क जला दिया गया। वह गंभीर रूप से झुलस गई। आनन-फानन में शहर के एक निजी अस्पताल में महिला को भर्ती कराया गया। उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। सूचना मिलने के बाद मनियारी थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया है।

loksabha election banner

बताया गया कि दो साल पूर्व विजेंद्र कुमार की शादी ममता देवी (22) से हुई थी। शादी के बाद से पति, सास व ससुर द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। बुधवार को सभी लोगों ने मारपीट कर महिला को कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद केरोसिन डालकर आग लगा दिया। आसपास के लोगों से जानकारी मिली तो मायके वाले भी वहां पहुंचे। लेकिन ममता वहां नहीं थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। जांच में पता चला कि महिला को चुपके से निजी अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने उसे खोज निकाला। पुलिस को दिए बयान में ममता के भाई ने दहेज के लिए ससुराल वालों पर मारपीट कर जला देने का प्रयास का आरोप लगाया है। महिला को एक पुत्र भी है।

राशन मांगने पर डीलर ने युवक का तोड़ा हाथ

बंदरा प्रखंड के मतलुपुर गांव में डीलर से मुफ्त वाली राशन नहीं मिलने का कारण पूछने गए युवक की डीलर ने जमकर पिटाई कर दी जिसमें विजय कुमार निषाद घायल हो गए। पीड़ित ने बताया कि वे अपना पोखर देखने जा रहे थे। तभी ग्रामीणों की भीड़ देखी। वहा रंजीत कुशवाहा ने उसे रोका और मुफ्त वाली राशन नहीं मिलने की बात कही। इस संबंध में डीलर अमरजीत महतो से पूछने गए तो उसने डंडे से पिटाई कर दी जिसमें उसका हाथ टूट गया। पीड़ित ने डीलर पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए हत्था ओपी में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, डीलर अमरजीत महतो ने विजय कुमार निषाद पर रंगदारी मागने का आरोप लगाते हुए ओपी में आवेदन दिया है। हत्था ओपी प्रभारी शमीम अख्तर ने बताया कि दोनों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जाच की जा रही है।

----


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.