Move to Jagran APP

मकर संक्रांति पर विधायक लेशी सिंह ने दिया दही-चूड़ा का भोज

पूर्णिया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी विधायक लेशी सिंह द्वारा मकर संक्रांति के अवसर पर ला

By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Jan 2021 12:08 AM (IST)Updated: Fri, 15 Jan 2021 12:08 AM (IST)
मकर संक्रांति पर विधायक लेशी सिंह ने दिया दही-चूड़ा का भोज
मकर संक्रांति पर विधायक लेशी सिंह ने दिया दही-चूड़ा का भोज

पूर्णिया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी विधायक लेशी सिंह द्वारा मकर संक्रांति के अवसर पर लायंस क्लब पूर्णिया में दही चूड़ा भोज का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, समाजसेवी समेत जदयू, भाजपा, लोजपा के हजारों नेता- कार्यकर्ताओं ने शिरकत किया।

loksabha election banner

इस आयोजन पर विधायक लेशी सिंह ने बताया कि विगत ग्यारह वर्षों से छोटे- बड़े स्तर पर प्रत्येक वर्ष मकर संक्रांति के अवसर पर इस तरह का आयोजन करती आयी हूं। इसमें विभिन्न दलों के राजनीतिक समाजसेवी समेत समाज के विभिन्न वर्गों के चर्चित महानुभाव को आमंत्रित करती आयी हूं। और खासकर धमदाहा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण स्तर के सहयोगी साथियों को विभिन्न रूप से आमंत्रित करती हूं। उन्होनें बताया कि मकर संक्रांति समाजिक समरसता सदभाव का प्रतीक है। कहीं किसी तरह की चूक न रह जाय इसका भी ख्याल रख रही थी। सभी आमंत्रित अतिथियों का स्वागत खुद विधायक लेशी सिंह कर रही थी। वहीं हजारों की संख्या में गरीब वर्ग की समाजसेवी भी ए. साथ बैठकर भोजन में शामिल होकर आनंदित हो रहे थे। महिलाओं की भी बड़ी तायदात थी। इस भोज में शामिल होने आयी लाखों देवी एवं सुनीता देवी आपस में चर्चा कर रहे थे कि विधायक लेशी सिंह द्वारा खुद परोसकर खिलाना सबसे कुशल क्षेम पूछकर प्रेम प्रसारित करना हम गरीब कार्यकर्ता साथियों को गर्वान्वित करता है उनकी इसी व्यवहार से हमलोग भवानात्मक रूप से उनसे जुड़े हैं। इस अवसर पर मुख्य रूप से सदर विधायक विजय खेमका, जिलाध्यक्ष जदयू. शम्भू प्रसाद मंडल , जिलाध्यक्ष भाजपा राकेश कुमार, महापौर पूर्णिया सबिता सिंह, जदयू. नगर अध्यक्ष श्रीप्रसाद महतो, भाजपा के अनंत भारती, तारा साह , प्रफुल्ल रंजन वर्मा, गुप्तेश कुमार, विकास चौधरी, ज्ञानेन्दू शेखर, पी. सी. राय,वरिष्ठ समाजसेवी भोला नाथ आलोक,लोजपा के शंकर झा उर्फ बाबा, माधव सिंह, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता, रंजन सिंह, गोरीशंकर सिंह, राजद पार्टी के कमलकिशोर यादव, जिला परिषद् उपाध्यक्ष छोटू सिंह , जदयू. पार्टी के शम्भू कुमार जायसवाल,उदय शुक्ला,लिटिल झा, प्रवीण कुमार दास ,पप्पू गिरी , मनोज पासवान,गौतम चौधरी, अमित अमन, विमल राय, संजीव शर्मा, प्रशान्त झा, मुरारी सिंह, नोमान आलम, अफरोज, पूनम मुखिया, मो. सजाउल, अनिल चौधरी,अमर मंडल, मुकुन्द मंडल, जित्तू मुखिया, वार्ड पार्षद सरिता राय, कुणालकिशोर, एवं अन्य समाजसेवी सहित डॉ. ए. के. पाठक, डॉ.आलोक, आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.